24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी की विशेष उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा नगर की विभिन्न गौशालाओं में गौ सेवा का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर की श्री सांवलिया गौशाला एवं वसुंधरा विहार कॉलोनी के समीप स्थित श्री जैन दिवाकर कमल गौशाला में गायों को हरा चारा एवं गुड़ का पोषाहार खिलाया गया। कार्यक्रम के तहत विधायक श्रीचंद कृपलानी ने श्री सांवलिया गौशाला में विधिवत गोपूजन कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु होने की कामना की। इसके पश्चात जैन दिवाकर कमल गौशाला में भी गौ सेवा कर मुख्यमंत्री के दीर्घ और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की गई। भाजपा नगर प्रवक्ता सुनील चाष्टा ने बताया कि दोनों गौशालाओं में पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिम मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रदीप मोदी, वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रमोहन गुप्ता, जिला मंत्री पारस वीरवाल, जिला प्रवक्ता मानवेंद्र सिंह चौहान, नगर महामंत्री कमलेश बनवार, कमलेश बुनकर, नगर उपाध्यक्ष जगदीश माली, मनोज मालू, पुष्कर सोनी, कुलदीप सिंह राठौड़, नगर मंत्री ओमप्रकाश नाथ, धर्मपाल जाट, भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष गोपाल वैष्णव, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौड़, बार एसोसिएशन अध्यक्ष रणजीत सिंह नारेला, शंभू सिंह पंवार, पूरण पुरबिया, लोकेंद्र आचार्य, नगर महामंत्री डॉ.आशीष टांक, रामनिवास जाट, अंकित लखारा, हितेश जोशी, अजय नागदा, कालू सेन, मुकेश बम, रजनीश गोठवाल, दुर्गेश मराठा, दशरथ मीणा, विक्रम मीणा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं नगरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने गौ सेवा को भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा बताते हुए इसे समाज सेवा का श्रेष्ठ माध्यम बताया तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के विकास एवं जनकल्याण की कामना की। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बी.सी.पाण्डेय को भा. म. स. से सम्बद्ध “राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद ” की राजस्थान प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य मनोनीत किया गया राकेश सुखवाल व बी.सी.पाण्डेय को भा. म. स. से सम्बद्ध मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद की प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य मनोनीत किया गया है।