24 News Update जयसमंद. विश्व प्रसिद्ध जयसमंद झील की पाल पर गुरुवार को हरियाली अमावस्या के उपलक्ष्य में पर्यटकों का सैलाब उमड़ा। झील की पाल, महाराणा जयसिंह उद्यान, हवामहल, रूठी रानी महल और आसपास के दर्शनीय स्थलों पर मेले जैसा नज़ारा रहा। पर्यटकों ने झील की खूबसूरती निहारी और नौका विहार का आनंद लिया। इस अवसर पर उदयपुर, राजसमंद, कोटड़ा, ऋषभदेव, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, सागवाड़ा, धरियावद सहित कई क्षेत्रों से आए सैलानियों ने झील की सुंदरता का लुत्फ उठाया। पाल पर भीड़ और ट्रैफिक जाम से बचाव के लिए पुलिस प्रशासन ने बस स्टैंड से ही वाहनों को रोककर पैदल एंट्री की व्यवस्था की। सुरक्षा की दृष्टि से सराड़ा थाने के साथ सेमारी, परसाद, जावर माइंस, जयसमंद चौकी और पुलिस लाइन से अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी, जयसमंद विकास अधिकारी दयाचंद यादव, वीरपुरा सरपंच गोता मीणा, सचिव रमेशचंद्र मीणा, पटवारी भूपेश मीणा समेत कई प्रशासनिक अधिकारी व्यवस्था संभालते नजर आए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वरदान स्कूल चावंड में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत 300 पौधों का वृक्षारोपण विद्यालय की शिकायत पर भड़के शिक्षक, ग्रामीण को दी धमकी- चार-चार इंच चमड़ी उधेड़ दूंगा…