24 News update सलूंबर/लसाड़िया। ग्राम पंचायत भरेव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय धार से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां विद्यालय की स्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर शिकायत करने वाले एक युवक को स्कूल के शिक्षक ने फोन पर धमकी दी। शिक्षक हिरालाल रेगर का धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह युवक से अभद्र भाषा में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में शिक्षक कहते सुनाई दे रहे हैं –“तु कौन जिला शिक्षा अधिकारी है क्या? मेरा छोटा भाई उदयपुर जिला शिक्षा अधिकारी है, मेरा दोस्त पुलिस में डिप्टी है, चार-चार इंच चमड़ी उधेड़ दूंगा… इस एरिया में रहना है तो ढंग से रह।” ग्रामीणों का कहना है कि धार विद्यालय अक्सर बंद रहता है और बच्चे बिना पढ़ाई के घर लौटते हैं। विद्यालय तक पहुंचने के लिए करीब 4-5 किलोमीटर का जंगल और उबड़-खाबड़ रास्ता पार करना पड़ता है, जिससे परेशानी और बढ़ जाती है। इससे पहले भी ग्रामीणों ने विद्यालय की शिकायत की थी, जिसमें जांच के दौरान विद्यालय समय से पहले बंद मिला था। शिक्षक हिरालाल रेगर ने सफाई देते हुए कहा कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा, “शिकायत करने वाला युवक इस क्षेत्र का भी नहीं है और मुझे अनावश्यक परेशान कर रहा है।” इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हरियाली अमावस्या पर जयसमंद झील पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़, पाल पर रहा मेले सा माहौल हुनर की उड़ान: अमलोदा के होनहार विद्यार्थियों को मिला हवाई यात्रा का पुरस्कार दसवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर दिल्ली-अहमदाबाद की शैक्षणिक-सांस्कृतिक यात्रा