उदयपुर। शहर के सविना थाना क्षेत्र में फरवरी माह में हुई चेन स्नैचिंग की वारदात में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती सहित गंभीर अपराधों के 23 प्रकरण दर्ज होना सामने आया है। थाना सविना पुलिस के अनुसार 11 फरवरी 2026 को अम्बामाता घाटी तितरड़ी निवासी श्रीमती सुनीता कलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया कि शाम करीब 8 बजे वह अपनी किराणा दुकान पर मौजूद थी, तभी दो युवक मोटरसाइकिल (आरजे 27 बीजी 9151) पर आए। दोनों ने मुंह बांध रखा था और सिगरेट लेने के बहाने बातचीत में उलझा लिया। इसी दौरान एक युवक ने महिला के गले में पहनी सोने की चेन झपट ली और दोनों बाइक पर भागने लगे। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने पीछा किया, लेकिन बाइक पर पीछे बैठे युवक ने चाकू दिखाकर लोगों को डराया और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने मोटरसाइकिल चालक को पकड़ लिया, जबकि उनके साथ खड़े दो अन्य साथी भी मौके से भाग निकले। मामले में प्रकरण संख्या 56/26 धारा 304(2), 3(5) बीएनएसएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नगर पूर्व) सूर्यवीर सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी गजवीर सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर लगातार तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में 19 अप्रैल 2026 को पुलिस ने वांछित आरोपी मंशाराम परमार (27) पुत्र लक्ष्मण लाल परमार निवासी बिचला फला, सरेरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी मंशाराम परमार थाना पहाड़ा का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ मारपीट, अपहरण, बलात्कार, चोरी, नकबजनी, लूट, डकैती, हत्या, आर्म्स एक्ट, पोक्सो एक्ट सहित कुल 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि इस प्रकरण में पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को भी डिटेन किया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पाटिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 49 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ XUV कार जब्त, चालक फरार गर्मी में राहत की फुहार, यात्रीगण ध्यान दें, उदयपुर-आसनसोल व मदार-हावड़ा साप्ताहिक स्पेशल की सौगात