Site icon 24 News Update

हरियाली अमावस्या पर जयसमंद झील पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़, पाल पर रहा मेले सा माहौल

Advertisements

24 News Update जयसमंद. विश्व प्रसिद्ध जयसमंद झील की पाल पर गुरुवार को हरियाली अमावस्या के उपलक्ष्य में पर्यटकों का सैलाब उमड़ा। झील की पाल, महाराणा जयसिंह उद्यान, हवामहल, रूठी रानी महल और आसपास के दर्शनीय स्थलों पर मेले जैसा नज़ारा रहा। पर्यटकों ने झील की खूबसूरती निहारी और नौका विहार का आनंद लिया।

इस अवसर पर उदयपुर, राजसमंद, कोटड़ा, ऋषभदेव, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, सागवाड़ा, धरियावद सहित कई क्षेत्रों से आए सैलानियों ने झील की सुंदरता का लुत्फ उठाया। पाल पर भीड़ और ट्रैफिक जाम से बचाव के लिए पुलिस प्रशासन ने बस स्टैंड से ही वाहनों को रोककर पैदल एंट्री की व्यवस्था की।

सुरक्षा की दृष्टि से सराड़ा थाने के साथ सेमारी, परसाद, जावर माइंस, जयसमंद चौकी और पुलिस लाइन से अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी, जयसमंद विकास अधिकारी दयाचंद यादव, वीरपुरा सरपंच गोता मीणा, सचिव रमेशचंद्र मीणा, पटवारी भूपेश मीणा समेत कई प्रशासनिक अधिकारी व्यवस्था संभालते नजर आए।

Exit mobile version