24 News Update उदयपुर। राष्ट्रीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजीएंड इंजीनियरिंग (CTAE),उदयपुर की राष्ट्रीयसेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा सैनिक कल्याण के लिए 30,000 रुपये की सहायता राशि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, उदयपुर को डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से प्रदान की गई। एनएसएस–सीटीएई के प्रभारी एवं कार्यक्रम अधिकारी विवेक मीणाने जानकारी देते हुए बताया कि यह राशि एनएसएस स्वयंसेवकों के सहयोग से एकत्र की गईहै। उन्होंने बताया कि स्वयंसेवक अभिषेक डोरिया, हिमांशु सैनी, कीर्ति एवं अखिस्ता उपाध्याय द्वारा जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, उदयपुर को यह डिमांड ड्राफ्ट सौंपा गया। यह सहयोग राष्ट्रीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस के उपलक्ष्य मेंकिया गया है, जो सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रित परिवारों के कल्याण एवं उत्थानके कार्यों में उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवकों की इस पहल को देश सेवाएवं सामाजिक दायित्व की भावना का सशक्त उदाहरण बताया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation लदानी में सांसद सीपी जोशी ने किये आठ लोकार्पण मामेर-कोटडा दौरे पर रहे सांसद डॉ रावत, कोटडा में जनसुनवाई कर जनता की समस्याओं को सुना