24 न्यूज अपडेट, नेशनल डेस्क। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार कार्ड अपडेट करने की फ्री सुविधा की डेडलाइन एक साल और बढ़ा दी है। अब 14 जून 2026 तक आप बिना किसी शुल्क के अपने आधार की डेमोग्राफिक डिटेल्स (नाम, पता, जन्मतिथि, लिंग) अपडेट कर सकेंगे। यह सुविधा केवल UIDAI के myAadhaar पोर्टल पर ही उपलब्ध है। UIDAI ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि इससे करोड़ों आधार धारकों को लाभ मिलेगा। 📌 अब तक पांच बार बढ़ चुकी है डेडलाइन यह पांचवीं बार है जब UIDAI ने फ्री अपडेट की मियाद बढ़ाई है। पहले यह डेडलाइन 14 जून 2024 थी, जिसे चरणबद्ध तरीके से 14 दिसंबर 2024, फिर 14 जून 2025 और अब बढ़ाकर 14 जून 2026 कर दिया गया है। UIDAI का कहना है कि यह सुविधा विशेष रूप से उन लोगों के लिए है, जिन्होंने 10 साल पहले आधार बनवाया था और अब तक कभी अपडेट नहीं कराया। ✅ कौन-कौन सी डिटेल्स फ्री में अपडेट कर सकते हैं? आप घर बैठे, बिना शुल्क के myAadhaar पोर्टल पर नीचे दी गई जानकारियां अपडेट कर सकते हैं: नाम (Name) पता (Address) जन्मतिथि (Date of Birth) लिंग (Gender) नोट: बायोमेट्रिक डिटेल्स (जैसे फिंगरप्रिंट या आइरिस स्कैन) अपडेट करने के लिए आपको नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाना होगा। वहां हर अपडेट के लिए ₹50 शुल्क लगेगा। 📱 ऑनलाइन आधार अपडेट के लिए मोबाइल नंबर होना जरूरी यदि आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, तो आप ऑनलाइन अपडेट नहीं कर पाएंगे। इसके लिए पहले आधार केंद्र जाकर मोबाइल नंबर अपडेट कराना होगा। 🔁 पता बदलना है? ऐसे करें ऑनलाइन अपडेट (With Address Proof) UIDAI की वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं। 12 अंकों का आधार नंबर और कैप्चा डालें, फिर Send OTP पर क्लिक करें। OTP डालकर लॉगिन करें। “Update Aadhaar” पर जाएं और “Proceed to Update Aadhaar” चुनें। अब “Address” सिलेक्ट करें और एड्रेस अपडेट की प्रक्रिया शुरू करें। नया पता दर्ज करें और उसका प्रूफ डॉक्यूमेंट अपलोड करें। दोनों चेकबॉक्स को टिक करें और “Next” पर क्लिक करें। पेमेंट पेज पर ₹0 दिखेगा (यदि फ्री अपडेट चल रहा है)। प्रक्रिया पूरी होते ही सर्विस रिक्वेस्ट नंबर (SRN) मिलेगा। इससे आप स्टेटस चेक कर सकते हैं। 🏠 बिना डॉक्यूमेंट HOF के जरिए भी बदल सकते हैं पता UIDAI ने ‘Head of Family (HOF)’ की अनुमति से पता बदलने का विकल्प भी दिया है। परिवार का मुखिया अपना एड्रेस आधार में शेयर कर सकता है। स्टेप्स: वेबसाइट पर लॉगिन करें। HOF-बेस्ड अपडेट का विकल्प चुनें। HOF का आधार नंबर दर्ज करें और ₹50 सर्विस फीस भरें। HOF के पास रिक्वेस्ट जाएगी। HOF अगर अप्रूव करता है, तो एड्रेस अपडेट हो जाएगा। नहीं तो रिक्वेस्ट रिजेक्ट हो जाएगी। ❓ आधार नंबर भूल गए हैं? ऐसे करें रिकवर myaadhaar.uidai.gov.in वेबसाइट पर जाएं। अपना नाम, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालें। Send OTP पर क्लिक करें। OTP दर्ज करें – आधार की जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी। यहां से आप ई-आधार डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, आप 1947 पर कॉल कर आधार नंबर की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए पहचान से जुड़ी कुछ जानकारी देनी होगी। 📍 आधार अपडेट क्यों जरूरी है? बैंक अकाउंट खोलने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा पैन, पासपोर्ट, वोटर ID, राशन कार्ड बनवाने में आसानी पहचान सत्यापन में सरलता स्कैम और फ्रॉड से बचाव Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार आज , अमित शाह होंगे शामिल; 86 शवों की पहचान, 33 परिजन को सौंपे 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट: राजस्थान के सभी जिलों में चेतावनी, MP में 24-48 घंटे में दस्तक देगा मानसूनदिल्ली, यूपी, कर्नाटक, केरल, बंगाल सहित कई राज्यों में बारिश से जनजीवन प्रभावित