बांसवाड़ा, 12 अक्टूबर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को बांसवाड़ा में कार्रवाई करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) न्यायालय के रीडर संदीप कुमार नानावटी और होमगार्ड चालक राहुल चंदेल को कथित रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया। एसीबी के अनुसार, आरोपियों ने एक विचाराधीन मुकदमे में मदद करने, जमानत खारिज नहीं होने देने और सजा से बचाने के नाम पर परिवादी से रिश्वत मांगी थी। ट्रैप कार्रवाई के दौरान राहुल चंदेल को 40 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया, जबकि मामले में कथित भूमिका के आधार पर रीडर को भी गिरफ्तार किया गया। जमानत मिलने के बाद भी बनाया दबावएसीबी को दी गई शिकायत के अनुसार, परिवादी को लेन-देन से जुड़े मामले में पहले ही अदालत से जमानत मिल चुकी थी। इसके बावजूद कथित तौर पर उसे जमानत खारिज होने और विचाराधीन मुकदमे में सजा होने का डर दिखाया गया। आरोप है कि मामले में मदद करने और जमानत बरकरार रखने के बदले आरोपियों ने पहले एक लाख रुपए की मांग की। बाद में बातचीत के दौरान 70 हजार रुपए में सौदा तय हुआ।शिकायत के मुताबिक, तय रकम में से 30 हजार रुपए आरोपियों ने 8 और 9 अक्टूबर को पहले ही ले लिए थे। इसके बाद शेष 40 हजार रुपए देने की बात हुई। परिवादी ने इसकी शिकायत एसीबी की बांसवाड़ा इकाई को दी, जिसके बाद मामले का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के बाद बिछाया जालएसीबी के अनुसार, 11 अक्टूबर को शिकायत का सत्यापन कराया गया। इस दौरान सीजेएम न्यायालय के रीडर संदीप कुमार नानावटी और राहुल चंदेल के माध्यम से 40 हजार रुपए की रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। शिकायत में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने खर्चे-पानी के नाम पर परिवादी से पहले ही दो हजार रुपए ले लिए थे। इसके बाद सोमवार को उदयपुर रेंज के पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के सुपरविजन और बांसवाड़ा इकाई के डीएसपी रतन सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई। एसीबी टीम ने जाल बिछाकर राहुल चंदेल को रीडर संदीप कुमार नानावटी के लिए परिवादी से 40 हजार रुपए लेते हुए पकड़ लिया। इसके बाद कथित साजिश और मामले में भूमिका के आधार पर संदीप कुमार नानावटी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के ठिकानों पर तलाशीएसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक एस. परिमला के निर्देशन में दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। ब्यूरो की टीमों ने आरोपियों के ठिकानों पर तलाशी की कार्रवाई भी शुरू की है। एसीबी मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और रिश्वत की रकम के लेन-देन के संबंध में जांच कर रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation खाउंगा, खाने भी दूंगा : पट्टा फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर 6 हजार मांगे, 5 हजार में सौदा; ACB ने फॉरेस्ट गार्ड को दबोचा