उदयपुर, 13 अक्टूबर। सायरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वाटो का गुड़ा क्षेत्र से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 230 ग्राम अवैध गांजा और एक नाली देसी बंदूक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिमाराम (59) पुत्र पन्नाराम निवासी वाटो का गुड़ा, ढोल, थाना सायरा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 12 अक्टूबर को कमोल-ढोल रोड पर वाटो का गुड़ा के पास पुलिस टीम आकस्मिक चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस वाहन को देखकर एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में भागने लगा। उसकी हरकत पर संदेह होने से पुलिसकर्मियों ने तत्काल पीछा कर घेराबंदी की और उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसके पास मौजूद प्लास्टिक के थैले के बारे में जानकारी मांगी गई, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद थैले की नियमानुसार तलाशी ली गई तो उसमें रखी काले रंग की थैली से 230 ग्राम गांजा और एक नाली देसी बंदूक मिली। पुलिस ने गांजा और बंदूक जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बरामद बंदूक कहां से आई, गांजा वह कहां से लाया था और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था, इन पहलुओं की जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा और वृत्ताधिकारी गिर्वा छगन पुरोहित के सुपरविजन में सायरा थानाधिकारी घेवरचंद के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह और रामदयाल तथा कांस्टेबल रूपाराम, धर्मेन्द्र और कुलदीप सिंह शामिल थे। पुलिस के अनुसार, कांस्टेबल धर्मेन्द्र की इस कार्रवाई में विशेष भूमिका रही। मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आगे का अनुसंधान गोगुंदा थानाधिकारी प्रवीण राजपुरोहित कर रहे हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रुद्राक्ष थमाया, 500 रुपए देकर आशीर्वाद दिया और उतरवा लिए बुजुर्ग महिला के गहने, बाबा के भेष में आए ठग कार लेकर फरार आबकारी मामले में फरार आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार, खेरवाड़ा पुलिस ने दी दबिश