उदयपुर, 13 अक्टूबर। आस्था, रिश्ते और आशीर्वाद की आड़ में ठगी का ऐसा तरीका सामने आया है, जिसमें बदमाशों ने 75 वर्षीय महिला का भरोसा जीतकर उनके गहने ही उतरवा लिए। सवीना थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली सुशीला ओझा को कार सवार बदमाशों ने बाबा के वेश में बातों में उलझाया। खुद को हरिद्वार से आया बताते हुए महिला को बहन कहा, सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया और 500 रुपए थमाए। इसी दौरान गले की सोने की चेन और दोनों अंगूठियां उतरवा लीं। महिला को कुछ समझ आता, उससे पहले आरोपी कार लेकर भाग निकले।

हरिद्वार से आया हूं, मुझे राखी भेजना… ऐसे जीता भरोसा

पीड़िता के बेटे जयंत ओझा के अनुसार, उनकी मां रोज की तरह सुबह करीब 7:30 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। आलोक स्कूल के बाहर कार सवार बदमाशों ने उन्हें रोककर पास बुलाया। ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठा व्यक्ति अर्द्धनग्न अवस्था में बाबा के वेश में था। उसने मां से गौशाला के बारे में पूछा और बातचीत शुरू कर दी। फिर खुद को हरिद्वार से आया बताते हुए कहा कि वह सबको बेटी बनाता है और महिला उसकी बहन है। उसने राखी भेजने की बात भी कही।

बातचीत के दौरान आरोपी ने महिला के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया और 500 रुपए दिए। इसके बाद रुद्राक्ष की माला थमाकर उन्हें उलझाए रखा। इसी बीच उनकी सोने की चेन और दोनों अंगूठियां उतरवा लीं। महिला को तत्काल ठगी का अहसास नहीं हुआ। पास से गुजर रहे एक व्यक्ति ने संदिग्ध गतिविधि देखकर पूछताछ करने की कोशिश की तो बदमाश वहां से भाग निकले। बाद में सुशीला ओझा ने अपने गहने संभाले तो चेन और दोनों अंगूठियां गायब मिलीं।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद इलाके का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें बाबा के वेश में आए आरोपी महिला से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। सूचना मिलने पर सवीना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। बदमाशों की पहचान और उनकी तलाश को लेकर जांच की जा रही है।

अस्पताल के बाहर भी ठगी की कोशिश

स्थानीय पार्षद जतिन श्रीमाली और आदिनाथ चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष पारस चित्तौड़ा भी घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह मानबाई मुर्डिया हॉस्पिटल के बाहर भी इसी तरह एक व्यक्ति को निशाना बनाने की कोशिश की गई थी, लेकिन वहां बदमाश सफल नहीं हो सके। दोनों घटनाओं के तरीके में समानता सामने आने से आशंका जताई जा रही है कि आरोपी इलाके में लोगों की गतिविधियों पर नजर रखकर वारदात कर रहे थे। हालांकि, दोनों घटनाओं के बीच संबंध की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाती हैं। अनजान व्यक्ति के धार्मिक वेश, आशीर्वाद या भावनात्मक बातों में आकर गहने उतारने से बचना जरूरी है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देना ऐसे मामलों में अहम साबित हो सकता है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading