नारी वैभव मुहिम के तहत महिलाएं सिल श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन की अनूठी पहल 24 News Update उदयपुर, 22 जुलाई। श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन की ओर से मंगलवार को प्रताप नगर स्थित डीके होटल सभागार में श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश बागड़ी के निर्देशन में नारी वैभव मुहिम (महिला सिलाई, ब्यूटी पार्लर एवं मेंहदि प्रशिक्षण केन्द्र) के तहत महिलाएं सिलाई, ब्यूटी पार्लर एवं मेहंदी व कम्प्यूटर का प्रशिक्षण भी ले रही है। अलग-अलग कक्षाओं के माध्यम से यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है।प्रशिक्षक जिला शहर मंत्री मंजू खिंची, चंचल औदिच्य, गोगुंदा ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता प्रजापति व जिला महासचिव मीणा यादव ने बताया कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन, उदयपुर द्वारा “नारी वैभव मुहिम” अभियान के अंतर्गत महिलाओं के लिए नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कोर्स की शुरुआत की गई। 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं व बालिकाओं को कंप्यूटर सीखने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण करीब एक माह का रहेगा जिसमें कंप्यूटर से संबंधित बेसिक जानकारियां सिखाई जाएगी। इस प्रशिक्षण में करीब 200 महिलाओं को सुबह, दिन व शाम के अलग-अलग बैचों के माध्यम से सिलाई, ब्यूटी पार्लर एवं मेहंदी व कम्प्यूटर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक एडवोकेट निर्मल पण्डित व प्रदेशाध्यक्ष दीपक मेनारिया ने बताया कि कई महिलाओं का कहना है कि उन्हें पहली बार ऐसा अवसर मिला है, जिससे वे तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। कुछ ने यह भी साझा किया कि वे इस प्रशिक्षण के बाद स्वयं का छोटा व्यवसाय या फ्रीलांस कार्य शुरू करना चाहती हैं। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं को कोर्स किट दी गई जिसमें लेखन सामग्री, शेड्यूल और आवश्यक निर्देश शामिल थे। पहले बैच की कक्षा का भी प्रतीकात्मक रूप से शुभारंभ किया गया। यह प्रयास समाज में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देगा और उन्हें एक सशक्त भविष्य की ओर अग्रसर करेगा। संगठन द्वारा आगे भी इस प्रकार के नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है, जिससे अधिक से अधिक महिलाएं लाभान्वित हो सकें। प्रशिक्षण में राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश बागड़ी, निर्मल कुमार पण्डित, दीपक मेनारिया, प्रशिक्षक जिला शहर मंत्री मंजू खिंची, चंचल औदिच्य, गोगुंदा ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता प्रजापति व जिला महासचिव मीणा यादव, नेतांजली मेनारिया, कौशल्या सालवी सहित कई महिलाएं मौजूद रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation MLSU वीसी का पुतला फूंका, पीड़ित महिला कर्मचारियों ने कहा-झूठ बोल रही वीसी, हमने उनके निवास पर काम किया साधु और श्रावक जिन शासन के अभिन्न अंग है : साध्वी जयदर्शिता