24 News update, नई दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार ने दिल्ली में ‘महिला समृद्धि योजना’ की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में इस योजना की शुरुआत की। इससे पहले दिल्ली कैबिनेट की बैठक में इस योजना को मंजूरी दी गई थी। योजना की शुरुआत करते हुए जेपी नड्डा ने कहा, “मैं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अन्य अधिकारियों को बधाई देता हूं कि इस योजना के लिए 5100 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।” दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि योजना के लिए पंजीकरण आज से शुरू होगा और जल्द ही इसे लागू किया जाएगा। यह योजना विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा किए गए वादे के तहत शुरू की गई है, जिसमें प्रत्येक पात्र महिला को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। अनुमान है कि इससे लगभग 20 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा। महिला समृद्धि योजना की मुख्य बातें: रजिस्ट्रेशन के लिए विशेष पोर्टल: इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। सरकार इसके लिए एक पोर्टल और मोबाइल ऐप लॉन्च करेगी। आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज़: वोटर कार्ड, बीपीएल कार्ड, आधार कार्ड और आय प्रमाण पत्र। 20 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ: दिल्ली में कुल 72 लाख महिला मतदाता हैं। अनुमान है कि इनमें से करीब 20 लाख महिलाओं को इस योजना के तहत लाभ मिलेगा। पात्र लाभार्थियों की पहचान के लिए विभिन्न सरकारी विभागों से डेटा एकत्र किया जा रहा है। योजना का बजट अगले वर्ष बढ़ाया जाएगा: योजना के तहत इस वर्ष 1,000 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। सरकार ने आश्वासन दिया है कि अगले वर्ष इस योजना के बजट को बढ़ाया जाएगा। इससे महिलाओं को मिलने वाली मौजूदा सहायता में किसी प्रकार की रुकावट नहीं आएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation महिला दिवस पर भारतीय रेलवे की नई पहल: महिला आरपीएफ कर्मियों को मिर्च स्प्रे से लैस किया जाएगा सीतापुर में दैनिक जागरण के पत्रकार की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार