– अनुशासन ही सफलता की पहली सीढ़ी है, जो व्यक्ति को सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : सीताराम जाट – सीए संस्थान उदयपुर एवं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का मेगा करियर काउंसलिंग कार्यक्रम सम्पन्न– करियर काउंसलिंग कार्यक्रम 1500 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा24 News Update उदयपुर, 17 अप्रेल। उदयपुर में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की करियर काउंसलिंग कमेटी द्वारा, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सहयोग से तथा उदयपुर ब्रांच (सीआरआईसी व आईसीएआई) की ओर से शुक्रवार को नगर निगम स्थित सुखाडिय़ा रंगमंच सभागार में ‘करियर उड़ान – एम्पावरिंग कॉमर्स फ्यूचर्स’ मेगा करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।उदयपुर शाखा अध्यक्ष चिराग धर्मावत ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना एवं आईसीएआई गीत के साथ हुई। जिसके पश्चात उदयपुर ब्रांच के अध्यक्ष धर्मावत ने सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को कॉमर्स क्षेत्र में उपलब्ध असीम संभावनाओं के प्रति प्रेरित किया। इसके पश्चात दुर्गेश कुमार काबरा, सदस्य – करियर काउंसलिंग समिति एवं केंद्रीय परिषद सदस्य, आईसीएआई एवं सीए अर्पित काबरा अध्यक्ष करियर काउंसलिंग समिति एवं केंद्रीय परिषद सदस्य आईसीएआई ने अपने विचार रखते हुए विद्यार्थियों को चार्टर्ड अकाउंटेंसी को एक सशक्त एवं प्रतिष्ठित करियर विकल्प के रूप में अपनाने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।उपाध्यक्ष सीए सौरभ गोलछा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, माध्यमिक शिक्षा निदेशक बीकानेर के आईएएस अधिकारी सीताराम जाट ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के मूल मंत्र बताए। उन्होंने कहा कि अनुशासन ही सफलता की पहली सीढ़ी है, जो व्यक्ति को सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। बिना अनुशासन के कोई भी लक्ष्य प्राप्त करना कठिन हो जाता है। उन्होंने मेहनत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को बताया कि निरंतर प्रयास और समर्पण से ही बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि समय का सही प्रबंधन और सकारात्मक सोच व्यक्ति को हर परिस्थिति में आगे बढ़ने में मदद करती है। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को अपने करियर के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी और कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में सही मार्गदर्शन और स्पष्ट लक्ष्य का होना अत्यंत आवश्यक है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार लक्ष्य निर्धारित करें और उसे प्राप्त करने के लिए पूरी निष्ठा से प्रयास करें। अंत में, उन्होंने विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों को अपनाने, शिक्षकों का सम्मान करने तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का संदेश दिया। उनका यह प्रेरणादायी भाषण विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध हुआ और उन्हें अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया।इसके उपरांत सीए राहुल बडाला एवं सीए यशवंत ने विद्यार्थियों को सफलता के सूत्र, समय प्रबंधन, सकारात्मक सोच एवं निरंतर सीखने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें अपने लक्ष्य की ओर निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित सत्रों में कॉमर्स करियर एवं सीए कोर्स की संरचना, अवसरों, मिथक एवं वास्तविकता, तथा विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम का कुशल संचालन सीए राहुल माहेश्वरी एवं सीए रोहिणी अवाचार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष सीए कपिल जोशी, सिकासा अध्यक्ष सीए धर्मेंद्र सिंह कोठारी एवं पूर्व सिकासा अध्यक्ष सीए हितेश भदादा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में 1500 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं इसे अत्यंत लाभकारी एवं प्रेरणादायक बनाया। अंत में उदयपुर ब्रांच की सचिव सीए अरुणा गेलड़ा द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया एवं कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नारी शक्ति वंदन अधिनियम के ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनने उदयपुर की महिलाएँ दिल्ली रवाना मैरियट होटल, बड़ी में मेगा फायर मॉकड्रिल: अफसरों की मौजूदगी में आपदा से निपटने का लाइव अभ्यास, स्टाफ को दिया गया विशेष प्रशिक्षण