24 News Udpate जयपुर। कांग्रेस उम्मीदवार नीरज डांगी ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के लिए विधानसभा में स्थित रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष नामांकन दाखिल किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस के कई विधायक मौजूद रहे। हालांकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट नामांकन प्रक्रिया के दौरान दिखाई नहीं दिए।राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से नीरज डांगी की जीत लगभग तय मानी जा रही है। राजस्थान विधानसभा में वर्तमान संख्या बल के अनुसार कांग्रेस के 67 विधायक हैं, जबकि एक राज्यसभा सीट जीतने के लिए 51 मतों की आवश्यकता होती है। ऐसे में कांग्रेस की एक सीट पर जीत सुनिश्चित मानी जा रही है और पार्टी ने उसी सीट के लिए डांगी को उम्मीदवार बनाया है।लगातार दूसरी बार राज्यसभा उम्मीदवार बनाए गए नीरज डांगी पर कांग्रेस नेतृत्व ने एक बार फिर भरोसा जताया है। माना जा रहा है कि पार्टी ने इस फैसले के जरिए अपने पारंपरिक दलित वोट बैंक को मजबूत संदेश देने का प्रयास किया है। साथ ही संगठन और शीर्ष नेतृत्व के बीच डांगी की स्वीकार्यता भी उनके दोबारा चयन का महत्वपूर्ण कारण रही।सूत्रों के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी डांगी के नाम का समर्थन किया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी माने जाने वाले डांगी ने पिछले कार्यकाल के दौरान राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ भी मजबूत राजनीतिक संबंध स्थापित किए हैं।सिरोही जिले की रेवदर विधानसभा सीट से सक्रिय राजनीति करने वाले नीरज डांगी तीन बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं, हालांकि उन्हें जीत नहीं मिल सकी। वर्ष 2003, 2008 और 2018 में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरने के बावजूद वे विधानसभा नहीं पहुंच सके। इसके बावजूद संगठन में लंबे समय तक सक्रिय भूमिका और राजनीतिक अनुभव को देखते हुए कांग्रेस ने वर्ष 2020 में उन्हें राज्यसभा भेजा था और अब दूसरी बार भी उन्हें मौका दिया है।नीरज डांगी का राजनीतिक सफर यूथ कांग्रेस से शुरू हुआ था। वे संगठन के विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। उनके पिता स्वर्गीय दिनेशराय डांगी भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, विधायक और मंत्री रह चुके हैं, जिससे डांगी परिवार की प्रदेश की राजनीति में अलग पहचान रही है।वहीं दूसरी ओर विधानसभा के मौजूदा गणित को देखते हुए भाजपा के लिए दो सीटों पर जीत का रास्ता साफ माना जा रहा है, जबकि तीसरी सीट के लिए उसे अन्य दलों और निर्दलीय विधायकों के बड़े समर्थन की जरूरत होगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कांस्टेबल भर्ती : मेडिकल बोर्ड के लिए 19 अभ्यर्थियों को बुलाया गया, 8 जून को होगा स्वास्थ्य परीक्षण जूनियर तैराक विधि सनाठ्य ने रचा इतिहास, सीनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बनाया नया राजस्थान रिकॉर्ड