24 News Update उदयपुर/जयपुर। जयपुर में 1 से 3 जून 2026 तक आयोजित सीनियर राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में उदयपुर की प्रतिभाशाली तैराक विधि सनाठ्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया इतिहास रच दिया। जूनियर वर्ग की खिलाड़ी होने के बावजूद विधि ने सीनियर प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में नया राजस्थान रिकॉर्ड स्थापित किया और प्रदेशभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
तैराकी प्रशिक्षक एवं जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने बताया कि विधि का यह प्रदर्शन प्रदेश की तैराकी के लिए गौरव का विषय है। सीनियर वर्ग के अनुभवी खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा करते हुए उन्होंने कुल दो स्वर्ण और तीन रजत पदक जीतकर उदयपुर का नाम रोशन किया।
विधि ने 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में नया राज्य कीर्तिमान स्थापित करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक, 50 मीटर बटरफ्लाई और 400 मीटर व्यक्तिगत मेडले स्पर्धा में रजत पदक जीतकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया।
विधि वर्तमान में राजस्थान सरकार की पंच गौरव योजना के अंतर्गत ‘एक जिला एक खेल’ (ओडीओएस) तैराकी कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। वह उदयपुर स्थित महाराणा प्रताप खेलगांव में नियमित अभ्यास करती हैं। उनके इस प्रदर्शन से खेलगांव और जिले के खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।
इस उपलब्धि पर विनोद सनाठ्य, विक्रम सिंह चंदेला, चंद्रगुप्त सिंह चौहान और दिलीप सिंह चौहान ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधि को बधाई दी।
बधाई देने वालों में नरपत सिंह चुंडावत, रीना पुरोहित, गगन व्यास, मनोज सनाठ्य, जितेंद्र सिंह, शालिनी नरूका, चाहत जैन, कनिष्का चौहान, नंदनी गुर्जर, खेमराज गमेती, उषा आचरज, चेतन मेहरा, आकांक्षा कानावत तथा भूपेंद्र सिंह झाला शामिल हैं। सभी ने विधि के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे उदयपुर की खेल प्रतिभा के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
जूनियर वर्ग की खिलाड़ी होकर सीनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नया रिकॉर्ड बनाना और पांच पदक जीतना विधि सनाठ्य की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading