24 News Update शाहपुरा शहर में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भीलवाड़ा के निर्देशानुसार दिनांक 14.03.2026 को तालुका हाजा शाहपुरा में बेंच प्रथम में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सानिया हाशमी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में मोटर यान दुर्घटना दावा अधिकरण, दाण्डिक शमनीय अपराध, सिविल प्रकरण. एन आई एक्ट प्रकरण, प्रीलिटिगेशन राजीनामा योग्य ट्राफिक चालान, एवं अन्य राजीनामा योग्य प्रकरण रखे गये तथा कुल 592 प्रकरण एवं राजस्व न्यायालय शाहपुरा के कुल 6808 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।बैंच प्रथम में कुल 2564, न्यायालय के प्रकरण रखे गए जिनमें से 592 प्रकरणों का आपसी सहमति से निस्तारण किया गया जिसमें एम ए सी टी प्रकरणों के अन्तर्गत कुल 3560000रू का अवार्ड पारित किया गया तथा आपसी सहमति से बैंक रिकवरी, व बिजली विभाग के प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निस्तारण भी किया गया जिनमें 8380000 रूपये का अवार्ड पारित किया गया एवं राजस्व न्यायालय के कुल 6808 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।इस अवसर पर लोक अदालत के सदस्य दिनेश चंद्र व्यास उपखण्ड अधिकारी शाहपुरा एवं न्यायालय के कर्मचारीगण सुधीर उपाध्याय, दशरथ रेगर, विनोद गुर्जर, नवीन महावर, तालुका सचिव आजाद मोहम्मद एवं अधिवक्तागण व विभिन्न विभागों, बैंको के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगणों के सहयोग से लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हठधर्मिता के खिलाफ हल्लाबोल आसीन्द में 700 मीटर ‘जानलेवा’ सड़क के लिए प्रेस क्लब का अनिश्चितकालीन धरना शुरू भीलवाड़ा में नकली ‘रेमंड’ कपड़ा बनाने वाली फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, बड़ी मात्रा में डुप्लीकेट माल जब्त