24 News Update उदयपुर। शहर में आयोजित राष्ट्रीय अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह का सोमवार को अशोक नगर स्थित अग्निशमन कार्यालय में गरिमामय समापन हुआ। सात दिनों तक चले इस अभियान के दौरान आग से बचाव और आपदा प्रबंधन को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनका समापन सम्मान समारोह के साथ किया गया।समापन अवसर पर बाबूलाल चौधरी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि सप्ताहभर नगर निगम और अग्निशमन विभाग की संयुक्त पहल पर शहर के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, अस्पतालों, होटलों और व्यावसायिक संस्थानों में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इन अभ्यासों के माध्यम से आमजन, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, बचाव उपायों और अग्निशमन उपकरणों के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। प्रमुख रूप से मैरिएट होटल, जेके पारस हॉस्पिटल, रेहान इंटरनेशनल स्कूल सहित अन्य संस्थानों में विशेष अभ्यास सत्र आयोजित किए गए।शिवराम मीणा ने बताया कि समापन समारोह में अभिषेक खन्ना, नगर निगम आयुक्त ने अग्निशमन कार्मिकों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जन-सुरक्षा के प्रति जागरूकता का सशक्त माध्यम है। उन्होंने नागरिकों से अपने घरों और प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा उपकरण रखने और उनके उपयोग की जानकारी सुनिश्चित करने की अपील की।आयुक्त ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जल्द ही तीन नए फायर स्टेशन स्थापित करने और अग्निशमन विभाग को अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित करने की योजना को भी दोहराया। समारोह के अंत में उत्कृष्ट सेवा देने वाले 21 अग्निशमन कार्मिकों को आयुक्त द्वारा उपरना ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अनंता इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ एंड रिसर्च सेंटर, गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, पैसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, मिराज डेवलपर्स, वंडर सीमेंट, पी.आई. इंडस्ट्रीज़, सिक्योर मीटर्स और मैनकाइंड फार्मा सहित विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों को भी विभाग में सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सुंदरवास आयुर्वेद औषधालय में पंचकर्म शिविर शुरू नंद चतुर्वेदी स्मृति व्याख्यान मंगलवार को