-पहले दिन 33 मरीजों का निःशुल्क उपचार 24 News Update उदयपुर, 20 अप्रैल। वैद्य भवानी शंकर राजकीय आयुर्वेद औषधालय सुंदरवास उदयपुर में सोमवार को पांच दिवसीय पंचकर्म चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ। पहले दिन 33 रोगियों का निःशुल्क पंचकर्म चिकित्सा उपचार किया गया।24 अप्रैल तक चलने वाले शिविर में जोड़ो के दर्द, कमर दर्द, सायटिका, सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस, माइग्रेन, ऐड़ी के दर्द, अनिद्रा, चर्म रोग, साइनस जैसे रोगों का पंचकर्म चिकित्सा से उपचार किया जाएगा।आयुर्वेद चिकित्साधिकारी व शिविर प्रभारी डॉ सरोज मेनारिया के निर्देशन में पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ नितिन सेजु, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ हर्षिता सनाढ्य, वरिष्ठ कंपाउंडर प्रदीप व्यास, पंचकर्म थैरेपिस्ट चंद्रेश परमार, मयंक पलसानिया व नर्स वंदना शक्तावत, चेतना नागदा, पुष्पा चाष्टा, हेमंत गोरखा ने सेवाएं दी। जितेंद्र सिंह राठौड़ ने सहयोग किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation थ्रेशर मशीन हादसे में उखड़ी सिर की त्वचा को जोड़ा, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी में रचा इतिहास राष्ट्रीय अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह का समापन, 21 कार्मिकों का सम्मान; तीन नए फायर स्टेशन की तैयारी