24 न्यूज अपडेट. नाथद्वारा। नाथद्वारा के विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ ने राजस्थान विधानसभा में प्रक्रिया एवं संचालन नियमों के नियम 295 के तहत नाथद्वारा नगरपालिका क्षेत्र में मदिरा और मांस की बिक्री पर रोक लगाने की जनभावना को उठाते हुए एक पत्र लिखा। उन्होंने इस विषय को विधानसभा में प्रस्तुत करने की मांग की है। विधायक ने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए बताया कि 17वीं शताब्दी में जब श्रीनाथजी की मूर्ति को औरंगज़ेब के सैनिकों से बचाने के लिए मथुरा से मेवाड़ लाया गया, तब महाराणा राज सिंह जी ने मूर्ति को सुरक्षित रखने का आश्वासन दिया। आज, 350 वर्षों के बाद, वही मूर्ति और नाथद्वारा आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुके हैं। राजस्थान सरकार मंदिरों और पर्यटन स्थलों के रखरखाव और तीर्थ यात्रियों की सुविधाओं पर ध्यान दे रही है, लेकिन यह केवल ढाँचों और बनावट तक सीमित नहीं होना चाहिए। धार्मिक स्थलों का वातावरण और उससे उत्पन्न भावनाएँ भी महत्वपूर्ण हैं। पहचान को बनाए रखने से ही वातावरण संरक्षित रहता है, जबकि बदलाव से आस्था पर प्रभाव पड़ता है। उदयपुर इसका उदाहरण है, जो कभी अपने इतिहास और पर्यावरण के लिए प्रसिद्ध था, लेकिन आज वह फिल्मी शादियों का प्रमुख स्थल बन गया है। पर्यावरण और सांस्कृतिक मूल्यों के नुकसान से हमें सीख लेनी चाहिए। नाथद्वारा की पहचान श्रीनाथजी और उनसे जुड़ी प्रथाओं से बनी है। यह आवश्यक है कि हम 350 वर्ष पहले किए गए संघर्ष और जनभावनाओं का सम्मान करें, अन्यथा नाथद्वारा की पहचान में एक फ़ीकापन आ सकता है। इतिहास, नागरिकों और देश-विदेश से आने वाले तीर्थ यात्रियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए श्रीनाथजी से जुड़ी परंपराओं को कायम रखना आवश्यक है। इस संदर्भ में नाथद्वारा नगरपालिका क्षेत्र में मदिरा और मांस की बिक्री पर रोक लगाना एक सही और सराहनीय कदम होगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शाहपुरा जिले को भंग करने का विरोध: जेल भरो आंदोलन के तहत जुलूस निकाल 202 लोगों ने दी सामूहिक गिरफ्तारी रीट एग्जाम सेंटर के बाहर से विवाहिता लापता, फोन बंद गुमशुदगी दर्ज