24 news update national desk

एक खूनी साजिश, एक खून से सनी जैकेट और मौत की गहराइयों में समाई एक लाश।
शिलॉन्ग की पहाड़ियों में राजा रघुवंशी मर्डर केस ने मंगलवार को एक ऐसा मोड़ लिया, जिसने पुलिस से लेकर क्राइम रिपोर्टर्स तक की धड़कनें बढ़ा दीं।

जिस जैकेट को सोनम का मानकर हत्यारों की लिस्ट में उसका नाम सबसे ऊपर लिखा जा रहा था — हकीकत में वो आकाश राजपूत की निकली।

‘खून की धार ऐसी निकली… कि आकाश की जैकेट लाल हो गई’

2 जून की रात, जब सुनसान घाटी में विशाल चौहान ने अपने दोस्त राजा के सिर पर कुल्हाड़ी से दो वार किए, तब वहां मौजूद आकाश की जैकेट खून से सन गई।
पुलिस पूछताछ में आकाश ने कबूला — “पहले वार में ही खून की धार ऐसी निकली कि मेरी जैकेट भीग गई। डर के मारे मैं जैकेट उतार फेंक आया।”

और ये वही जैकेट थी, जिसे बाद में सर्च ऑपरेशन में सोनम का समझा गया।

साजिश की मास्टरमाइंड सोनम या…….?

पूरी प्लानिंग के पीछे सोनम का दिमाग था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि हत्या के बाद सोनम ने अपनी जैकेट आकाश को पहना दी थी।
ताकि शक उस पर न जाए और पुलिस गलत सुरागों के पीछे भटके।

इसी बीच विशाल, आकाश और सोनम ने राजा की लाश खाई में फेंकी।
सोनम ने वो जगह पहले ही तलाश रखी थी — जहां स्थानीय लोग भी झांकने नहीं जाते।

क्राइम सीन का अनदेखा चेहरा: आनंद का साइलेंट रोल

एक और किरदार, आनंद, जिसने दूसरी बाइक से घटनास्थल की निगरानी की।
फोन कॉल्स पर लगातार लोकेशन अपडेट देता रहा।

हत्या के बाद, तीनों ने राजा की बाइक सोहरारिम गांव के बाहर छोड़ दी।
एक रेस्टोरेंट संचालक संगमा ने पुलिस को बताया — “बाइक दोपहर को कोई छोड़ गया था। पहले सोचा किसी की होगी, अगले दिन गाड़ी वहीं मिली।”

फरारियों की पटकथा: सोनम गुवाहाटी, फिर इंदौर, नेपाल भागने की तैयारी

हत्या के तुरंत बाद सोनम गुवाहाटी भागी।
रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर इंदौर पहुंची।
वहां दो दिन तक किराए के कमरे में छिपी रही।

SP विवेक स्येमा ने बताया — सोनम ने पूछताछ में बताया कि इंदौर का कमरा उसके दोस्त राज कुशवाह ने दिलवाया।

पुलिस को शक है, सोनम वहां से गोरखपुर होकर नेपाल भागने की फिराक में थी।
उसने खुद को विक्टिम दिखाने की भी पूरी प्लानिंग कर ली थी।

सुपारी किलिंग की साजिश: पैसे सोनम के अकाउंट से

पुलिस के हाथ सोनम के बैंक ट्रांजेक्शन के सबूत लगे हैं।
विशाल, आकाश और रोहित को हत्या के बदले पैसे सोनम ने ही ट्रांसफर किए थे।

मेघालय के गृहमंत्री ने भी पुष्टि की है कि सोनम ने सुपारी देकर हत्या करवाई।

अब भी चुप है सोनम… लेकिन राज़ खुलने शुरू

पूछताछ में सोनम ज्यादा नहीं बोल रही। लंबी खामोशी के बाद बस एक लाइन — “सब कुछ मेरे कंट्रोल में था।”

पुलिस अब बाकी किरदारों और सोनम के नेपाल कनेक्शन की कड़ियां जोड़ रही है।
गहरी खाई में पड़ी लाश और खून से सनी जैकेट के पीछे जो खेल रचा गया, उसकी परतें अभी खुलना बाकी हैं।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading