उदयपुर। शहर की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था रेडियंट एकेडमी उदयपुर ने इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता साबित की है। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उदयपुर में उत्कृष्ट परिणामों की नई मिसाल कायम की है। संस्थान के अनुसार इस वर्ष— 95% से अधिक अंक: 19 विद्यार्थी 93% से अधिक अंक: 48 विद्यार्थी 90% से अधिक अंक: 101 विद्यार्थी यह आंकड़े संस्थान के अनुशासन, निरंतर अभ्यास और मजबूत अकादमिक सिस्टम को दर्शाते हैं। टॉपर्स ने लहराया परचमप्रमुख विद्यार्थियों में कुलदीप लोहार (98%), कैरव डूंगरवाल (97.8%), अपूर्व जैन (97.6%), आरव गौतम (97.2%), रिदा खान (97%), हिमांशी शर्मा (97%), माधव केशव जोशी (96%), अंशुल सोनावा (95.8%), शौर्य नागदा (95.8%), मानसवी लोहार (95.7%), आरव भावेश सोनी (95.6%) सहित अनेक विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा ऋत्विक नाहर, स्वास्ति पंड्या, खुशी शर्मा, पार्थ रावल, प्रणव अरोड़ा, काश्वी अग्रवाल और कई अन्य विद्यार्थियों ने भी 95% के आसपास शानदार अंक प्राप्त किए। 90%+ वालों की लंबी सूचीइस उपलब्धि में मोक्ष राज, अनुष्का झा, शुभ खोडपिया, चंचल, मोहित दलाल, प्रज्ञा असावरा, भूमि जैन, शिवांशी सर्वा, यश पालीवाल, श्रेया पाटीदार सहित अनेक विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया। अब लक्ष्य JEE, NEET और प्रोफेशनल कोर्ससंस्थान प्रबंधन ने बताया कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत और अनुभवी फैकल्टी के मार्गदर्शन का परिणाम है। अब ये सभी विद्यार्थी आगे JEE, NEET, CA, CS और IPMAT जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुट गए हैं। संस्थान ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आपदा से सुरक्षा की तैयारी: रयॉन इंटरनेशनल स्कूल में अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल, छात्रों को सिखाई गई ‘PASS तकनीक’ और सुरक्षित निकासी प्रक्रिया पुलिस दिवस समारोह 2026: रिजर्व पुलिस लाइन उदयपुर में अंतर-वृत वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, वृत झाड़ोल बना विजेता