उदयपुर। राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह (14 से 20 अप्रैल 2026) के अंतर्गत बुधवार को रयान इंटरनेशनल स्कूल, उदयपुर में अग्नि सुरक्षा जागरूकता को लेकर मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन नगर निगम उदयपुर आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देशानुसार संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी एवं सहायक अग्निशमन अधिकारी नवदीप सिंह बग्गा उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ को अग्नि सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई।मॉक ड्रिल के तहत आग लगने की काल्पनिक स्थिति बनाकर पूरे विद्यालय परिसर को खाली कराने (Evacuation Drill) का अभ्यास कराया गया। छात्रों को बताया गया कि आपात स्थिति में घबराने के बजाय निर्धारित मार्गों से सुरक्षित तरीके से बाहर निकलना चाहिए। साथ ही फायर अलार्म, आपातकालीन निकास द्वार और असेंबली पॉइंट की जानकारी भी दी गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने फायर एक्सटिंग्विशर और फायर होज रील सहित विभिन्न उपकरणों का लाइव प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों को “PASS तकनीक” (Pull, Aim, Squeeze, Sweep) के माध्यम से अग्निशामक यंत्र के उपयोग की विधि भी सिखाई गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी ने कहा कि इस तरह की मॉक ड्रिल से छात्रों और स्टाफ में आपात स्थिति में त्वरित निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है। सहायक अग्निशमन अधिकारी नवदीप सिंह बग्गा ने बताया कि आग दुर्घटनाओं से बचाव के लिए विद्युत उपकरणों का सुरक्षित उपयोग, गैस सिलेंडर की नियमित जांच और आपातकालीन नंबरों की जानकारी बेहद जरूरी है। विद्यालय की प्रधानाचार्या नेहा जोशी ने नगर निगम और अग्निशमन विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को वास्तविक जीवन की आपात स्थितियों के लिए तैयार करते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और स्टाफ को अग्निकांड जैसी आपात परिस्थितियों में सुरक्षित रहने, त्वरित प्रतिक्रिया देने और संभावित नुकसान को न्यूनतम करने के लिए प्रशिक्षित करना रहा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नीमच में शादी में बंजारा बनकर पहुंची उदयपुर पुलिस…19 साल से फरार 10 हजार का इनामी NDPS आरोपी फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार रेडियंट एकेडमी का जलवा कायम: 10वीं बोर्ड में 90%+ स्कोर करने वाले सबसे अधिक विद्यार्थी; उदयपुर में एक बार फिर टॉपर्स की झड़ी