24 News Update उदयपुर। MPPL 2026 सीजन-3 के तहत 26 मार्च को आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का उत्साह उस समय और बढ़ गया, जब अंतरराष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त खिलाड़ी कुलदीप सिंह राव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके आगमन से पूरे आयोजन में ऊर्जा और प्रेरणा का माहौल बन गया। एक खिलाड़ी के रूप में कुलदीप सिंह राव ने कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके सम्मान में सभी युवा खिलाड़ियों ने पारंपरिक उपरना पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर प्रजापत समाज के अध्यक्ष प्रकाश जी, सचिव कैलाश जी, महामंत्री रामलाल जी, युवा अध्यक्ष धीरज जी बेदला, युवा महामंत्री विष्णु जी, अशोक जी, मुकेश जी, राजेंद्र जी, मीडिया प्रभारी मनीष जी, उपाध्यक्ष योगेश जी सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए कुलदीप सिंह राव ने अपने जीवन के संघर्षों को साझा किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार कठिन परिस्थितियों के बावजूद अनुशासन, निरंतर अभ्यास और लक्ष्य के प्रति समर्पण से उन्होंने कम उम्र में ही सफलता हासिल की। उनके अनुभवों ने युवाओं में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया। कुलदीप सिंह राव भारतीय टेनिस बॉल क्रिकेट टीम के प्रमुख खिलाड़ी रहे हैं। श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम का नेतृत्व करते हुए उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। वे टीम के कप्तान और उपकप्तान दोनों भूमिकाओं में रह चुके हैं और वर्तमान में कोच के रूप में युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार कर रहे हैं। खेल क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें उदयपुर में ‘जिला चुनाव आइकन’ और ‘स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर’ जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading