24 News Update उदयपुर। क्लाइमेट चेंज और कार्बन उत्सर्जन को नियंत्रित करने के उद्देश्य से ग्रीन पीपल समिति एवं टेरा ब्लू क्लाइमेट टेक्नोलॉजी पुणे के बीच सोमवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्बन क्रेडिट आधारित परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई तथा दोनों पक्षों के बीच एमओयू पर सहमति बनी। बैठक के दौरान टेरा ब्लू के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप मोटवानी ने कार्बन उत्सर्जन, कार्बन क्रेडिट तथा इनके औद्योगिक उपयोग की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। राजसमंद जिले में इस परियोजना पर कार्य करने के प्रस्ताव पर सहमति बनी। ग्रीन पीपल समिति की ओर से अध्यक्ष राहुल भटनागर ने मोटवानी का स्वागत किया, वहीं डॉ. सतीश कुमार शर्मा ने समिति के कार्यक्रमों पर विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया। क्षेत्र भ्रमण एवं प्रस्ताव तैयार करने का निर्णयबैठक में निर्णय हुआ कि जीपीएस एवं टेरा ब्लू संयुक्त रूप से पिपलांत्री पंचायत क्षेत्र का भ्रमण करेंगे और स्थानीय स्टेकहोल्डर्स के साथ चर्चा कर प्रोजेक्ट प्रस्ताव तैयार करेंगे, ताकि पंचायत एवं किसानों को कार्बन क्रेडिट का लाभ मिल सके। कार्बन क्रेडिट प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चाविशेष चर्चा में यह बताया गया कि वृक्षों द्वारा कार्बन सोखने की क्षमता के आधार पर कार्बन क्रेडिट तैयार किए जाते हैं। तीन वर्ष के बाद प्रत्येक वृक्ष प्रतिवर्ष लगभग 25 किलो कार्बन अपने अंदर समाहित करता है। लगभग 40 वृक्ष मिलकर एक वर्ष में एक कार्बन क्रेडिट बनाते हैं। इसके बाद तीसरी पार्टी द्वारा वैलिडेशन एवं सत्यापन की प्रक्रिया में कार्बन की मात्रा की पुष्टि की जाती है, जिसे बाद में औद्योगिक संस्थान खरीदते हैं। पेरिस समझौते के अनुरूप प्रयासबैठक में पेरिस समझौता 2017 के लक्ष्य का उल्लेख हुआ, जिसके अनुसार कार्बन उत्सर्जन और ऑक्सीजन उत्सर्जन के बीच संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। ऐसे में औद्योगिक इकाइयों द्वारा खरीदे गए कार्बन क्रेडिट वृक्षारोपण करने वाले किसानों एवं संस्थाओं को आर्थिक लाभ प्रदान करेंगे। बैठक में राहुल भटनागर, सुहेल मजबूर, श्याम दवे, प्रताप सिंह चुंडावत, डॉ. ललित जोशी, अरुण सोनी, डॉ. सतीश शर्मा, वी.एस. राणा, पिपलांत्री सरपंच अनिता पालीवाल, पंचायत सदस्य राहुल पालीवाल, भंवर सिंह चौहान, किशोरी लाल धनेरिया, टेरा ब्लू से प्रदीप मोटवानी, आशीष नरकुट एवं प्रो. इन्द्रजीत माथुर सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पेपर लीक का 50,000 का इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नेटवर्क में उदयपुर संभाग के कई जिलों की कड़ियाँ उजागर मुस्कान सीनियर सिटीजन क्लब यूथ रिविजिटेड के साप्ताहिक विशेष कार्यक्रम मैं हाड़ा बधुओं की वाद्य प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया