24 News Update निम्बाहेड़ा। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक आईशर ट्रक से लाल खैर की अवैध 11 टन 840 किलोग्राम लकड़ी के गटटे जब्त कर हरियाणा के ट्रक चालक वसीम व खलासी हासिम को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चित्तोडगढ श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि अवैध गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए धरपकड़ करने व लोकल स्पेशल एक्ट की कार्यवाही हेतु एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के सुपरविजन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर मीणा पु.नि. के निर्देश पर एएसआई सूरज कुमार व पुलिस जाप्ता हैड कानि. हरविन्द्र सिंह, कानि. विजय सिह, विजय, सुमित, रणजीत व गोविन्द सिह द्वारा हाईवे रोड़ सरहद जलिया तहसील निम्बाहेडा के यहा पर नाकाबन्दी के दौरान नीमच की तरफ से आई आइशर ट्रक को रुकवाकर चैक किया तो गाडी के अन्दर खैर की लकड़ी के गटटे भरे होना पाया। अवैध खैर की गिली लकड़ी का कूल वजन 11840 किलोग्राम हुआ जिसको जब्त कर गाड़ी चालक 25 वर्षीय वसीम पुत्र रूजदार मेव निवासी रावली (छोटी मस्जिद के पास) थाना फिरोजपुर झिरका जिला मुंह (हरियाणा) व खलासी 21 वर्षीय हासिम पुत्र हारून मेव निवासी इब्राहिम बास थाना फिरोजपुर झिरका जिला मुंह (हरियाणा) को फोरेस्ट एक्ट के तहत गिरफतार कर प्रकरण पंजिबद्ध किया गया है। आरोपियों से खैर की लकड़ी लाने व ले जाने के सम्बन्ध में विस्तृत पुछताछ जारी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आपत्तिजनक सामग्री को तत्काल हटवाने (ज्ांम क्वूद) हेतु प्रार्थना-पत्र समस्त गुरुभक्त मंडल, निम्बाहेड़ा पूर्ण होश-हवास में पुलिस थाना निम्बाहेडा में यह लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई शहर के निजी हॉस्पिटल में बिल में गड़बड़ी का आरोप, अधिकारी बोले जानकारी नही जांच करवाएंगे