Site icon 24 News Update

11 टन से अधिक लाल खैर की लकड़ी जब्त आईशर ट्रक  के साथ हरियाणा के दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

24 News Update निम्बाहेड़ा। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक आईशर ट्रक से लाल खैर की अवैध 11 टन 840 किलोग्राम लकड़ी के गटटे जब्त कर हरियाणा के ट्रक चालक वसीम व खलासी हासिम को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चित्तोडगढ श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि अवैध गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए धरपकड़ करने व लोकल स्पेशल एक्ट की कार्यवाही हेतु एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के सुपरविजन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर मीणा पु.नि.  के निर्देश पर एएसआई सूरज कुमार व पुलिस जाप्ता हैड कानि. हरविन्द्र सिंह, कानि. विजय सिह, विजय, सुमित, रणजीत व गोविन्द सिह द्वारा हाईवे रोड़ सरहद जलिया तहसील निम्बाहेडा के यहा पर नाकाबन्दी के दौरान नीमच की तरफ से आई आइशर ट्रक को रुकवाकर चैक किया तो गाडी के अन्दर खैर की लकड़ी के गटटे भरे होना पाया। अवैध खैर की गिली लकड़ी का कूल वजन 11840 किलोग्राम हुआ जिसको जब्त कर गाड़ी चालक 25 वर्षीय वसीम पुत्र रूजदार मेव निवासी रावली (छोटी मस्जिद के पास) थाना फिरोजपुर झिरका जिला मुंह (हरियाणा) व खलासी 21 वर्षीय हासिम पुत्र हारून मेव निवासी इब्राहिम बास थाना फिरोजपुर झिरका जिला मुंह (हरियाणा) को फोरेस्ट एक्ट के तहत गिरफतार कर प्रकरण पंजिबद्ध किया गया है। आरोपियों से खैर की लकड़ी लाने व ले जाने के सम्बन्ध में विस्तृत पुछताछ जारी है।

Exit mobile version