24 News Update निम्बाहेडा-शंभूपुरा (कविता पारख)। चित्तौड़गढ़ शहर के बाइपास रेलवे फाटक के पास स्थित दक्ष हॉस्पिटल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमे पेशेंट के परिजन के साथ स्टाफ द्वारा बत्तमीजी एव बिल में धांधली का मामला सामने आ रहा रहा, यह बुधवार को दिनभर चर्चा का विषय रहा।जानकारी में सामने आया कि दक्ष हॉस्पिटल में एक पेशेंट के इलाज के बाद परिजनों को बिल थमाया गया, जिसमे काफी अंतर होने पर पूछने पर बताने ओर बिल सही करने के बजाय उल्टा एक महिला चिकित्सक वीडियो बनाती हुई परिजन के साथ बत्तमीजी करती हुई, पुलिस को बुलाने की धौंस देने लगी तो माहौल ओर गरमा गया जिस पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अरविंद सनाढ्य समझाइस कर मामले को बैठकर निपटाने का प्रयास करते नजर आए।मामले की वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला चर्चा का विषय बन गया, लोगो का कहना ही कि डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया जाता है और वो ही लोगो के साथ ऐसा व्यवहार कैसे कर सकते है, साथ ही बिल में गड़बड़ी भी बड़ा विषय बन गया।इधर मामले को लेकर कोतवाली सीआई तुलसीराम से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया इस सम्बंध में किसी ने कोई रिपोर्ट अभी तक नही दी है है।दूसरी ओर मामले पर सीएमएचओ डॉ ताराचंद गुप्ता ने बताया अभी तक मुझे मामले की जानकारी नही है ऐसा हुआ है तो पता करवाते है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 11 टन से अधिक लाल खैर की लकड़ी जब्त आईशर ट्रक के साथ हरियाणा के दो आरोपी गिरफ्तार जे.के.सीमेंट की पहल से मांगरोल में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का सफल आयोजन संपन्न!