24 News Update Udaipur. मेवलिया प्रजापति समाज मेवाड़ चौखला की मासिक बैठक रविवार, 2 अगस्त 2026 को श्रीयादे मंदिर परिसर, दरौली में आयोजित की गई। इस बैठक का शुभारंभ “एक पेड़ मां के नाम” हरियालो राजस्थान अभियान के तहत मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चौखला अध्यक्ष गणेशलाल प्रजापत (घासा) एवं अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमलाल प्रजापत माल कि टूस ने की , मुख्य अतिथि द्वारा समाज जनों को पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकाधिक पौधे लगाने का संदेश दिया।
महामंत्री डी.सी. प्रजापत (बिठौली) ने बताया कि बैठक में नवनिर्मित श्रीयादे मंदिर रख्यावल के निर्माण कार्य व आय व्यय का ब्यौरा समाज द्वारा अवलोकन कर पुष्टि की गई,
साथ ही वार्षिक कार्ययोजना में चिकित्सा शिविर, खेलकूद प्रतियोगिता , जिला सम्मेलन, चिंतन एवं संस्कार शिवर, प्रतिभावान छात्र छात्रा का सम्मान समारोह, श्रीयादे जयंती , रक्तदान शिविर, श्रीयादे मेला व ध्वजा कार्यक्रम अयोजित करने का निर्णय लिया गया,
7 अगस्त 2026 को श्रीयादे मंदिर परिसर रख्यवाल में वृक्षारोपण कार्यक्रम अयोजित किया जाएगा,
भामाशाह प्रेमलाल प्रजापत माल कि टूस द्वारा 17 अगस्त 2026 सोमवार को श्रेयेश्वर महादेव जी का अभिषेक , भजनसंध्या, स्नेहभोज आयोजन करने की घोषणा की,
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि दलाजी इंटाली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मांगीलाल इंटाली, देवीलाल सराय, अंबालाल नवानिया, शंकरलाल, रामलाल बागथल, उदयलाल भटेवर, लच्छीराम, धनराज भलो का गुड़ा, दीपचंद , गोवर्धन घासा, गमेंरलाल, मांगीलाल, कोषाध्यक्ष रामलाल दरौली, मांगीलाल, रूपलाल ढावा, नाथूलाल खेड़ी , मदनलाल, भगवानलाल साकरोदा, खेमराज, शंकरलाल सराय,मदनलाल, प्रकाश भटेवर, कन्हैयालाल बिछड़ी, बाबूलाल धौलीमंगरी, मांगीलाल, बाबूलाल, लोगरलाल इंटाली, गोरधन शीशवी, गणेशलाल, भगवानलाल, जगदीश, ओंकार लाल, कैलाश, शंकरलाल, उमेश सहित कई प्रजापत समाज बंधु उपस्थित रहे,


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading