उदयपुर। वल्लभनगर थाना क्षेत्र के मुंडोल गांव में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का उदयपुर पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि वृद्ध महिला का धर्मपुत्र बना युवक ही उसका हत्यारा निकला। आरोपी ने बढ़ते कर्ज, आर्थिक तंगी और संपत्ति पर कब्जा जमाने की मंशा से पहले महिला का विश्वास जीता और फिर उसकी मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटी के साथ मिलकर दोनों की निर्मम हत्या कर जेवर लूट लिए। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि एक अगस्त को मुंडोल निवासी नानालाल पुत्र चौखा जी गायरी ने वल्लभनगर थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी दत्तक माता लूंगा बाई और बहन अमरी बाई घर के अंदर मृत मिलीं। मकान का मुख्य फाटक बाहर से बंद था। जब पड़ोसी मकान से झांककर देखा गया तो लूंगा बाई चारपाई पर खून से लथपथ पड़ी थीं, जबकि अमरी बाई का शव दरवाजे के पास मिला। वृद्ध महिला के शरीर पर पहने हुए जेवर भी गायब थे। रिपोर्ट पर वल्लभनगर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 103(1), 333 और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। ट्वंटी फोर न्यूज अपडेट को मिली जानकारी के अनुसार घटना की गंभीरता को देखते हुए उदयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव और जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रजत विश्नोई तथा वृताधिकारी श्रवणदास संत के निर्देशन में वल्लभनगर थानाधिकारी पुनाराम गुर्जर के नेतृत्व में विशेष जांच दल गठित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस दल महज सात मिनट में घटनास्थल पहुंच गया। सबसे पहले पूरे घटनास्थल को सुरक्षित किया गया और वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए गए। जांच में सामने आया कि दोनों महिलाओं के गर्दन और सीने पर धारदार हथियार से दर्जनों वार किए गए थे। एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉड और मोबाइल अनुसंधान इकाई को बुलाकर मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए गए। ट्वंटी फोर न्यूज अपडेट को मिली जानकारी के अनुसार दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही भीण्डर थानाधिकारी मुकेश कुमार, कानोड़ थानाधिकारी हुकम सिंह, खैरोदा थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार, राजसमंद से साइबर विशेषज्ञ फैलीराम मीणा, सूरजपोल थाने के शीशराम तथा जिला विशेष टीम भी जांच में जुट गई। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, साइबर जांच, मनोवैज्ञानिक पड़ताल, मुखबिर तंत्र और घटनास्थल से मिले रक्त के धब्बों सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी जयमीन उर्फ बंटी पुत्र भवानी शंकर दवे (37) निवासी शिव मंदिर के पीछे, डांगियों का चौराहा, वल्लभनगर तथा वर्तमान निवासी आर्ची गैलेक्सी अपार्टमेंट, प्रतापनगर तक पहुंच बनाई और उसे गिरफ्तार कर लिया। विश्वास जीतकर बना धर्मपुत्र, फिर रची हत्या की साजिश ट्वंटी फोर न्यूज अपडेट को मिली जानकारी के अनुसार जांच में सामने आया कि आरोपी ने करीब एक वर्ष पहले लूंगा बाई का विश्वास जीतकर स्वयं को उनका धर्मपुत्र बना लिया था। लूंगा बाई के पति रूपा जी गाडरी और पुत्र चतरा जी गाडरी की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी, जबकि उनकी पुत्री अमरी मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। परिवार में कोई पुरुष वारिस नहीं होने के कारण आरोपी को उम्मीद थी कि भविष्य में वह संपत्ति का अधिकार हासिल कर लेगा। जब लूंगा बाई ने उसकी मंशा पूरी नहीं की तो उसने सुनियोजित तरीके से रात के समय घर पहुंचकर मां-बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी और महिला के पहने हुए जेवर लेकर फरार हो गया। कर्ज के बोझ ने बनाया हत्यारा पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि जयमीन दवे लोगों और बैंकों से लिए गए कर्ज में डूबा हुआ था। वह समय पर ऋण नहीं चुका पा रहा था और आर्थिक संकट लगातार बढ़ता जा रहा था। इसी दबाव से निकलने और पैसों की व्यवस्था करने के लिए उसने लूट और दोहरे हत्याकांड जैसी जघन्य वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी खुद को संदेह से दूर रखने के लिए लोगों के बीच मौजूद रहा। वह हत्या की हर गतिविधि पर नजर रखता रहा और लोगों के साथ बैठकर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग भी करता रहा, ताकि किसी को उस पर शक न हो। पुलिस ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील वल्लभनगर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अकेले रहने वाले वृद्धजन और महिलाओं से अत्यधिक मेलजोल बढ़ाने वाले व्यक्तियों पर बिना जांच-परख के भरोसा न करें। अपनी संपत्ति और निजी जानकारी किसी के साथ साझा करने से बचें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना दें। इन अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने निभाई अहम भूमिका पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व वल्लभनगर थानाधिकारी पुनाराम गुर्जर ने किया। टीम में कानोड़ थानाधिकारी हुकम सिंह, भीण्डर थानाधिकारी मुकेश चंद, खैरोदा थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार, उपनिरीक्षक फैलीराम मीणा, साइबर सेल के लोकेश रायकवाल, शीशराम, रामानंद, मुकेशदास, मावेश, राजेंद्र, कुलदीप, गिरीराज मीणा, धर्मवीर, जसवंत, भंवरलाल गायरी, रामदेव, बाबूलाल, राजेश, स्वरूपाराम, लोकेश, हरभजन, कुलदीप सिंह, कमलेश तथा मुकेश शामिल रहे। जिला विशेष टीम (डीएसटी) में प्रभारी विक्रम सिंह, मनमोहन सिंह, करतार सिंह, कमलेश जाखड़, हितेंद्र सिंह, वीरेंद्र साहू, मुकेश छबरवाल, सुमित तथा कृष्ण कुमार ने भी आरोपी तक पहुंचने और साक्ष्य जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी विश्लेषण और टीमवर्क के दम पर 24 घंटे के भीतर इस चर्चित दोहरे हत्याकांड का सफल खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही – घटना की सुचना प्राप्त होते ही एसएचओं मय जाब्ता त्वरित रिस्पोंस 07 मिनट के भीतर वारदात स्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंच सर्वप्रथम क्राईम सीन को सुरक्षित किया जाकर बारीकी से मृतका लूंगा बाई व अमरी बाई की लाशों का पर्यवेक्षण किया गया। दोनो डेड बॉडी के गर्दन व सीने पर धारदार हथियार से दर्जनों वार किया होना पाया गया। मामले की गंभीरता एवं जघन्य दोहरे हत्याकांड होने से मौके पर एफएसएल युनिट उदयपुर, डॉग स्कवाड एवं चल मोबाईल अनुसंधान इकाई उदयपुर को भी मौके पर बुलाया जाकर आवश्यक साक्ष्य संकलन किया गया। घटना में दोहरा हत्याकांड होने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई, जिस पर श्री मुकेश कुमार थानाधिकारी भीण्डर, श्री हुकम सिंह थानाधिकारी कानोड, श्री परमेश्वर पाटीदार थानाधिकारी खैरोदा मय जाब्ते के उपस्थित आये। साथ ही साईबर विशेषज्ञ श्री फैलीराम मीणा, उप निरीक्षक जिला राजसमन्द व क्षेत्र की भंलीभांति जानकारी रखने वाले श्री शीशराम एएसआई पुलिस थाना सूरजपोल एवं जिला डीएसटी टीम सादा वस्त्रों में मौके पर उपस्थित आये। मृतका श्रीमति लूंगा बाई व अमरी बाई की लाश को मोर्चरी सटैलाईट हॉस्पीटल वल्लभनगर मे सुरक्षित रखवाये जाकर अज्ञात मुल्जिमानों की सरगर्मी से तलाश शुरू की गई। टीम द्वारा तकनीकी एवं मनोवैज्ञानिक विश्लेषण किया जाकर विभिन्न रूप से आसूचना का संकलन किया जाकर परंपरागत एवं नवीन अनुसंधान तकनीक का सहारा लिया जाकर शातिर अभियुक्त जयमीन दवे उर्फ बन्टी तक पहुंच बनाई। घटनास्थल पर मिले खून के धब्बो एवं वारदात की प्रकृति एवं मुखबीर तन्त्र से अहम सुराग मिले। अभियुक्त शातिर प्रवृति का हो वारदात के पश्चात मौके से गायब हो लोगो से वारदात की पल-पल की अपडेट लेता रहा एवं लोगो से मृतका लूंगा बाई व अमरी बाई के हत्याकांड को लेकर न्याय गुहार कर रहा था। टीम प्रभारी व सदस्य- श्री पुनाराम गुर्जर पु.नि. थानाधिकारी वल्लभनगर(विशेष योगदान) श्री हुकम सिंह पु.नि. थानाधिकारी कानोड श्री मुकेश चन्द पु.नि. थानाधिकारी भीण्डर श्री परमेश्वर पाटीदार पु.नि. थानाधिकारी खैरोदा श्री फैलीराम मीणा उ.नि. जिला राजसमन्द (विशेष योगदान) श्री लोकेश रायकवाल कानि. साईबर सैल उदयपुर श्री शीशराम सउनि थाना सूरजपोल श्री रामानन्द सउनि थाना वल्लभनगर श्री मुकेशदास हैड कानि. 564 थाना वल्लभनगर श्री भावेश हैड कानि. 1056 थाना वल्लभनगर श्री राजेन्द्र कानि. 1347 थाना वल्लमनगर(विशेष योगदान) श्री कुलदीप कानि. 1536 थाना वल्लभनगर श्री गिरीराज मीणा कानि. 516 थाना वल्लभनगर श्री धर्मवीर कानि. 2537 थाना वल्लभनगर श्री जसवन्त कानि.532 थाना वल्लभनगर श्री भंवरलाल गायरी कानि. थाना प्रतापनगर श्री रामदेव कानि. 1443 यातायात शाखा उदयपुर श्री बाबुलाल कानि. 629 थाना खैरोदा श्री राजेश हैड कानि. 2031 थाना भीण्डर20.श्री स्वरुपाराम कानि. 382 थाना भीण्डर श्री लोकेश कानि. 2586 थाना भीण्डर श्री हरभजन कानि. 3142 थाना भीण्डर श्री कुलदीप सिंह हैड कानि. साईबर सैल उदयपुर श्री कमलेष कानि. 1660 थाना वल्लभनगर श्री मुकेष कानि. 1898 थाना वल्लभनगरडीएसटी टीम- श्री विक्रम सिंह सउनि डीएसटी प्रभारी उदयपुर श्री मनमोहन सिंह सउनि श्री करतार सिंह सउनि श्री कमलेश जाखड हैड कानि. 222 श्री हितेन्द्र सिंह हैड कानि. श्री विरेन्द्र साहु कानि. 1652 श्री मुकेश छबरवाल कानि. श्री सुमित कानि. श्री कृष्ण कुमार कानि. अभिभावकों को संदेश-पुलिस थाना वल्लभनगर सभी से आग्रह करता है कि वृद्धजन एकल महिला से अत्यधिक मेल-जोल बढ़ाने वाले लोगो के प्रति सतर्क रहे, किसी भी व्यक्ति पर बिना उचित जॉच-परख के अंधविश्वास न करे और अपनी सम्पत्ति व निजी जानकारी साझा करने से बचे। किसी भी संदिग्ध गतिविधी की सूचना तुरन्त स्थानीय पुलिस को दे। आपकी सतर्कता ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation प्रजापति समाज की मासिक बैठक संपन्न, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण, 17 को होगा श्रेष्येश्वर महादेव का अभिषेक 700 से अधिक महिलाओं ने निकाली ‘नारी शक्ति रैली’, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; महिला सुरक्षा का संदेश लेकर शहर की सड़कों पर उतरी पुलिस और छात्राएं