24 News Update उदयपुर/जयपुर, 02 अगस्त। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का उदयपुर जिले की झाड़ोल तहसील स्थित बीड़ा गांव में रात्रि प्रवास ग्रामीणों के लिए एक नए सवेरे की सौगात लेकर आया। रविवार सुबह मुख्यमंत्री को गांव की गलियों में अपने बीच पाकर ग्रामीण उत्साहित नजर आए। उन्होंने रात्रि चैपाल में ग्रामीणों के सुझावों पर पानी की व्यवस्था के लिए कुएं निर्माण, सरस डेयरी सेंटर और खेल मैदान की घोषणा तथा तत्काल स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।मुख्यमंत्री ने प्रातः भ्रमण के दौरान गांव की गलियों में घूमकर ग्रामीणों से संवाद किया, बच्चों को दुलारा और चॉकलेट वितरित की। स्कूली बच्चों से उनकी शिक्षा एवं भविष्य की आकांक्षाओं की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं से वीबी-जी राम जी योजना की चर्चा की। साथ ही, बुजुर्गों से कुशलक्षेम पूछते हुए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ और किसानों से स्थानीय खेती एवं उपज की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों के साथ चाय पर चर्चा की और उनके अभाव अभियोग सुने। इस दौरान ग्रामीणों की मांग पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए।इस दौरान मुख्यमंत्री ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गांव की समृद्धि देश की समृद्धि का आधार बन रही है। इसी कड़ी में हम निरंतर ग्राम विकास चैपाल आयोजित कर रहे हैं। इनसे गांव के लोगों की सहभागिता बढ़ रही है तथा गांव की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि बीड़ा गांव के ग्रामीण पशुपालन से जुड़े हुए हैं। यहां के लोग खेती और पशुपालन से आजीविका अर्जन करते हैं। छोटी जोत होने के कारण भी यहां के किसान मेहनत करते हुए प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। हमारी माता-बहनें पशुपालन सहित सभी क्षेत्रों में बहुत अच्छा काम कर रही हैं। गांव में डेयरी नहीं होने के कारण ग्रामीणों को दूर जाना पड़ता था। इसलिए कल रात्रि चैपाल के दौरान हमने यहां सरस डेयरी केंद्र की स्वीकृति दी है और इस घोषणा के क्रियान्वयन भी शुरू हो गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीविका महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण का माध्यम बन गया है। वहीं, किसानों एवं पशुपालकों को भी सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जिससे हमारे गांव सशक्त, समृद्ध एवं आर्थिक रूप से मजबूत बन रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन के सतत प्रयास एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी गांव के विकास का आधार है। उन्होंने ग्रामीणों को स्वच्छता अपनाने और उन्नत-प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित किया। ’आवरा माता के दर्शन कर की प्रदेश की खुशहाली की कामना’मुख्यमंत्री ने गांव में स्थित श्री आवरा माता मंदिर में दर्शन किए और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत गांव में ही पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित राजस्थान का संदेश दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने साफा पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, राजस्व मंत्री हेमंत मीणा, अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation खेरवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 107 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार प्रजापति समाज की मासिक बैठक संपन्न, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण, 17 को होगा श्रेष्येश्वर महादेव का अभिषेक