24 News Update उदयपुर. मेवलिया प्रजापति समाज मेवाड़ चौखला की मासिक बैठक दिनांक 13 अप्रैल 2025 रविवार को दरौली स्थित मां श्रीयादे मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता चोखला अध्यक्ष गणेश लाल प्रजापत घासा ने की। उन्होंने बताया कि मंदिर विकास को लेकर समाज के भामाशाहों को आगे आकर अपना योगदान देना होगा। महामंत्री लक्ष्मी लाल प्रजापत सांगवा ने बताया कि बैठक के दौरान जल मंदिर निर्माण के भामाशाह रामलाल प्रजापत दरौली द्वारा निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करवा दिया जाएगा। साथ ही मंदिर परिसर में 12 एलईडी लाइट प्रदान करने वाले भामाशाह सतीश कुमावत डबोक का समाज द्वारा पगड़ी और शाॅल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। संयुक्त महामंत्री डीसी प्रजापत बिठौली ने बताया कि मंदिर परिसर में भामाशाह मदन प्रजापत साकरोदा की ओर से कमरा निर्माण का कार्य शीघ्र ही शुरू करवा दिया जाएगा। सह सचिव कालू प्रजापत ने बताया कि मंदिर विकास को लेकर नवीन कार्यों को करने का प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है। स्नेह भोज मांगीलाल पुत्र लालु जी प्रजापत घासा कीओर से रखा गया ।मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष देवीलाल सराय थे। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ उपाध्यक्ष मांगीलाल इन्टाली, उदय लाल खेड़ी प्रेमलाल माल की टूस,मांगीलाल सांगवा, कोषाध्यक्ष रामलाल, जगदीश दरौली ,सोहनलाल सराय ,दीपचंद घासा,नारायण साकरोदा, शंकरलाल रामलाल बागथल, शंकरलाल, मांगीलाल खेड़ी अंबालाल शंकर लाल नवानिया, झालू रख्यावल सोहनलाल बिठौली,उदय लाल प्रकाश डालचंद भटेवर, धनराज सराय, देवीलाल भैंसडा, कन्हैया लाल सह कोषाध्यक्ष भगवानलाल,पूनम चंद, मांगीलाल साकरोदा पूर्व सचिव खेमराज,बाबूलाल, गणेशलाल मांगीलाल इन्टाली,गोवर्धन लाल,डालचंद शिशवी,धनराज भलों का गुडा, गणेश, गमेर लाल, लोगरलाल,रामलाल,नारायणलाल दरौली, गोवर्धनलाल, रतन लाल, हीरालाल घासा, रूपलाल ढावा, रतनलाल, हीरालाल कुण्डई सहित समाज के सैकड़ो प्रबुद्धजन उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर समता और समाजिक न्याय का संदेश उदयपुर में जुटेंगे विश्वभर के मुद्राशास्त्री, उप मुख्यमंत्री बैरवा होंगे उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि