24 News update उदयपुर. उदयपुर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए है और शहर के कुछ इलाकों में झमाझम बारिश हुई तो बाकी इलाकों में बूंदाबांदी होकर रह गई। इससे पहले बीती रात को भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इधर, बीते चौबीस घंटे में उदयपुर के ओगणा में 2 इंच बारिश दर्ज की गई। इधर, जयपुर मौसम केंद्र ने आज भी उदयपुर सहित संभाग के कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 9 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने का अलर्ट जारी किया है। आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे शहर के कोर्ट चौराहा, अस्पताल मार्ग और शास्त्रीसर्कल क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई लेकिन कुछ देर बाद वापस रुक गई। इसी प्रकार शहर के अन्य इलाकों में हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज उदयपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिले में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। इधर, डबोक मौसम केंद्र के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार उदयपुर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री से. रहा। उदयपुर में दिन और रात, दोनों के तापमान में कमी आई है। न्यूनतम तापमान में अधिक गिरावट दर्ज होने से सुबह और रात के समय मौसम अपेक्षाकृत अधिक ठंडा महसूस हुआ, जबकि दिन का तापमान भी रविवार की तुलना में 1.2 डिग्री से. कम रहा। मौसम एक्सपर्ट डॉ.आर.एस.देवड़ा कहते है कि उदयपुर में आने वाले तीन दिन तक बादल छाए रहेंगे और वर्षा जारी रहेगी। साथ ही तापमान यथावत बना रहेगा और नमी अधिक होने के कारण उमस वाली गर्मी का अहसास होगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 20 साल राष्ट्रसेवा के बाद सार्जेंट जगदीश मेनारिया का भव्य सम्मान, तिरंगे के साथ निकला जुलूस पुलिस थाना प्रतापनगर की बड़ी कार्रवाई: दुपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 बाल अपचारी डिटेन, 3 मोटरसाइकिल बरामद