24 News Update udaipur. प्रतापनगर थाना प्रार्थी दीपक प्रजापत पिता श्री लाला जी प्रजापत निवासी सज्जन नगर, ओड बस्ती, मल्लातलाई थाना अम्बामाता जिला उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 27.06.2026 को मैने मेरी मोटरसाइकिल ढेबर कॉलोनी तिराहे पर मन्दिर के पास खडी की थी। वहा से मेरी मोटरसाइकिल कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार श्री उमेश ओझा अत्तिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर व सुश्री छवि शर्मा वृताधिकारी वृत नगर पूर्व के सुपरविजन में श्री पुरण सिंह थानाधिकारी, प्रतापनगर के नेतृत्व में टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग से उदयपुर शहर में सक्रिय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश कर 2 बाल अपचारियों को डिटेन किया जाकर उनके कब्जे से उदयपुर शहर से चोरी की गई 3 मोटरसाइकिल जब्त की गई। मामले में अग्रिम कार्यवाही जारी है।टीम प्रभारी व सदस्यः- श्री पुरण सिंह राजपुरोहित थानाधिकारी, प्रतापनगर । श्री तख्त सिंह हैड कानि.। श्री रामस्वरूप कानि.। श्री सोहन शर्मा कानि.। श्री भंवरलाल कानि.। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर में मानसून मेहरबान: ओगणा में 2 इंच बारिश, आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी पुलिस थाना की खेरवाडा की अभियान के तहत कार्रवाईः 07 पावर व मॉडिफाइड बाइक जब्त