24 News Update उदयपुर, 6 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के आयोजन को लेकर जिलेभर में चल रहे 50 दिवसीय योग काउंटडाउन कार्यक्रम के तहत रविवार, 7 जून को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय परिसर में सामूहिक योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 6:15 बजे शुरू होगा, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, योग साधकों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता रहेगी।आयुष विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सहायक निदेशक भानु कुमार जैन ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के उद्देश्य से जिलेभर में लगातार योग गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया जा रहा है, जिससे आमजन में योग के प्रति जागरूकता और उत्साह बढ़ रहा है। उन्होंने नागरिकों से निर्धारित समय पर पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया।योग समन्वयक एवं सहायक नोडल अधिकारी वैद्य डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया कि योग को जन-जन तक पहुंचाने और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और संतुलित जीवनशैली का भी आधार है।पूर्वाभ्यास के दौरान प्रतिभागियों को कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान एवं योग निद्रा का अभ्यास कराया जाएगा। प्रशिक्षक योगासनों की सही तकनीक और उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी भी देंगे ताकि अधिक से अधिक लोग योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकें।कार्यक्रम में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय उदयपुर, पतंजलि योग समिति, क्रीड़ा भारती, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन, स्वास्थ्य सेतु, विश्व फाउंडेशन, सुकृपा फाउंडेशन, प्रणव आयुर्वेद योग सेंटर, ओसवाल सभा, ओसवाल युवक परिषद तथा आरोग्य विहार धाम शायराना परिवार सहित विभिन्न संस्थाओं का सहयोग रहेगा।योग प्रोटोकॉल पूर्वाभ्यास में योगी सुरेश पालीवाल, डॉ. विक्रम खराड़ी, योगी अशोक जैन, के.के. शर्मा, मनोहर सिंह, पूरण सिंह, हेमंत कुमावत, अनुराग कुमावत, श्याम चोबीसा, गोपाल, पूनम कुमावत, सरला जोशी और मैना जैन सहित अनेक योग प्रशिक्षक एवं स्वयंसेवक अपनी सेवाएं देंगे।आयुष विभाग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे रविवार सुबह 6:15 बजे मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचकर योग प्रोटोकॉल पूर्वाभ्यास में भाग लें और 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एमआरपी पर सख्त कानून बनाने की मांग तेज, 12 जून को जंतर-मंतर पर ग्राहक पंचायत का प्रदर्शन हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष: सज-संवर रहा प्रताप गौरव केन्द्र, राष्ट्र चेतना संकल्प सभा की तैयारियां तेज