24 News Update उदयपुर। बाजार में उपभोक्ताओं से मनमाने दाम वसूलने और अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) की व्यवस्था में कथित विसंगतियों को लेकर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने केंद्र सरकार से सख्त कानून बनाने की मांग उठाई है। इसी मुद्दे को लेकर संगठन 12 जून को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन करेगा।अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की बैठक उदयपुर स्थित संगठन कार्यालय में आयोजित हुई, जिसमें एमआरपी व्यवस्था और उपभोक्ता हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।जिला मंत्री नारायण पंचोली ने बताया कि बैठक में ग्राहक पंचायत के प्रांत संगठन मंत्री राकेश पालीवाल ने एमआरपी निर्धारण में कथित असमानताओं और उपभोक्ताओं पर पड़ रहे आर्थिक बोझ का मुद्दा उठाया। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कुछ उत्पादों की वास्तविक लागत और उन पर अंकित एमआरपी में भारी अंतर देखने को मिलता है। उनके अनुसार तीन रुपए की सुई पर 30 रुपए तक का एमआरपी अंकित किया जा रहा है, जबकि हृदय वाल्व जैसे चिकित्सा उपकरणों के मामले में भी कीमतों को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते रहे हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए केंद्र सरकार को इस संबंध में स्पष्ट और प्रभावी कानून बनाना चाहिए।बैठक में निर्णय लिया गया कि एमआरपी प्रणाली में पारदर्शिता और उपभोक्ता संरक्षण की मांग को लेकर 12 जून को जंतर-मंतर, नई दिल्ली में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न राज्यों से ग्राहक पंचायत के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे।बैठक के दौरान ग्राहक पंचायत के उपाध्यक्ष गोपाल सालवी को भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष का दायित्व मिलने पर उनका सम्मान भी किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, महिला अध्यक्ष पूर्णिमा बोकड़िया, फतेहलाल पारिक, मांगीलाल भोई, रमेश जोशी, सूर्यप्रकाश पालीवाल, जयप्रकाश भावसार, संगीता जैन, मंजू भावसार, डॉ. कुणाल आमेटा, राजेंद्र स्वर्णकार, नरपत सिंह कुमावत, राजू कुंवर चौहान सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation यातायात मास्टर प्लान पर सांसद संग मंथन करेगा सिटीजन सोसायटी, उदयपुर के भविष्य का खाका तैयार करने की कवायद 50 दिवसीय योग काउंटडाउन के तहत रविवार को एमएलएसयू में होगा सामूहिक योग प्रोटोकॉल पूर्वाभ्यास