निम्बाहेड़ा ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का मंडला चारण तालाब पर हुआ भव्य आयोजन पर्यावरण संरक्षण के साथ, कल के लिए आज करना होगा जल का भी संरक्षण- विधायक कृपलानी कविता पारख 24 News Update निम्बाहेड़ा। राजस्थान सरकार के जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग के द्वारा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के निर्देशन में राज्य में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का निम्बाहेड़ा ब्लॉक स्तरीय शुभारम्भ समारोह मंडला चारण ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित तालाब पर गुरूवार को आयोजित हुआ। राजस्थान सरकार के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी ने तालाब पर जल पूजन कर ब्लॉक स्तरीय अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक कृपलानी द्वारा बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीण महिलाओं ने तालाब से जल के कलश भरकर सिर पर धारण करवाकर ढोल के साथ कलश यात्रा निकाली। यहां पंडित गोपाल तिवारी द्वारा विधिवत पूजा अर्चना सम्पन्न करवाई।विधायक सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया तालाब पर श्रमदानइस अवसर पर समरोह के मुख्य अतिथि विधायक श्रीचंद कृपलानी, अध्यक्ष एवं जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भूमि विकास बैंक चेयरमैन बद्रीलाल जाट सिंहपुर, पंचायत समिति प्रधान बगदीराम धाकड़, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह शक्तावत, नगर मंडल अध्यक्ष कपिल चौधरी, कनेरा मंडल अध्यक्ष जुगलकिशोर धाकड़, उपखण्ड़ अधिकारी विकास पंचौली, पंचायत समिति विकास अधिकारी लक्षमण लाल खटीक, नगर परिषद आयुक्त कौशल कुमार खटूमरा, तहसीलदार घनश्याम जारवर, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, कमलेश बुनकर, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष महेंद्र जाखड़, नगर महामंत्री चिराग मंत्री, नवलकिशोर गुवार, अंतरिक्ष साहू सहित बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने मंडला चारण स्थित तालाब के किनारे पर सफाई कर श्रमदान किया। इसके साथ पूजन कर तालाब में कमल के पौधे का रोपण किया।पर्यावरण संरक्षण के साथ, कल के लिए आज करना होगा जल का भी संरक्षण- विधायक कृपलानीराजस्थान सरकार द्वारा 5 जून से 20 जून 2025 तक प्रदेश भर में चलाए जा रहे वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के शुभारम्भ अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधायक कृपलानी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के साथ ही कल के बेहतर भविष्य के लिए पानी की बूंद बूंद बचाने के लिए वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का आज शुभारंभ हुआ है, इसमें हम सभी की भागीदारी आवश्यक है। विधायक कृपलानी ने समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों के साथ ही उपस्थित आमजन से अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित पारंपरिक जल स्रोतों जैसे बावडिय़ों, तालाबों, पानी की खेल आदि की सफाई कर वर्षा के जल के संरक्षण करने तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा चलाए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान के अन्तर्गत पेड़ लगाकर निरंतर घट रहे भूजल स्तर के संरक्षण में योगदान देकर आने वाली पीढ़ी के भविष्य को बेहतर बनाने की शपथ दिलाई।पर्यावरण दिवस पर श्री हनुमान मंदिर परिसर में विधायक ने किया पौधारोपणसमारोह के आरम्भ में विधायक कृपलानी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ पर्यावरण दिवस पर एक पौधा रोपकर अभियान की शुरूआत की। इस अवसर पर पूर्व सरंपच केसरदान चारण, जीएसएस उपाध्यक्ष बगदीराम शर्मा, समरथ पटेल, प्रहलाद चारण, भागीरथ चारण, मोतीदान चारण, प्रशासक पूजा कंवर/गणेशदान चारण, बद्रीदान चारण सहित ग्रामवासियों ने अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। स्वागत उद्बोधन देते हुए उपखण्ड़ अधिकारी विकास पंचौली ने अभियान के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण करना और पानी की बूंद बूंद बचाना है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण दिवस पर प्रारंभ किए गए इस अभियान में अधिक से अधिक पेड़ लगाए, राज्य सरकार ने प्रदेश में 10 करोड़ तथा चित्तौडग़ढ़ जिले को 11 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य दिया है, जिसमें निम्बाहेड़ा ब्लॉक को सवा लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य इस अभियान के माध्यम से मिला है। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक डॉ. हीरालाल लुहार ने किया। कार्यक्रम के अंत में विधायक कृपलानी ने उपस्थित ग्रामीण महिलाओं, पुरूषों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण जन अभियान की शपथ दिलाई। समरोह में निम्बाहेड़ा के विभिन्न विभागों से जुडे ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation प्रधान धाकड़ बने धाकड़ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकीय विद्यालयों में कक्षा कक्षों के निर्माण के लिए 163 लाख की स्वीकृति जारी क्षेत्रवासियों ने जताया विधायक कृपलानी का आभार