24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के नाम पर डूंगरपुर-बांसवाड़ा हाईवे (एनएच-927) पर बड़े स्तर पर पौधारोपण किया गया, लेकिन हालात यह हैं कि अब एक भी पौधा हरा नजर नहीं आ रहा। अधिकांश पौधे सूख चुके हैं और केवल सूखी टहनियां बची हुई हैं।
यह पौधारोपण अभियान अब सरकारी लापरवाही और अव्यवस्थित योजना का प्रतीक बनकर रह गया है। हाईवे किनारे हजारों नहीं, बल्कि लाखों रुपये खर्च कर लगाए गए पौधे पानी और रखरखाव के अभाव में पूरी तरह सूख चुके हैं। मौके पर अब केवल सूखी टहनियां, उजड़े पौधे और ईंटों से बने मजबूत ट्री-गार्ड दिखाई दे रहे हैं, जो पूरे अभियान की विफलता को उजागर कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार हाईवे की सेंटर लाइन से करीब 10 मीटर दूरी पर मेड़बंदी कर बड़े स्तर पर पौधारोपण किया गया था। पौधों की सुरक्षा के लिए ईंटों के स्थायी ट्री-गार्ड बनाए गए, ताकि उन्हें पशुओं और अन्य नुकसान से बचाया जा सके। शुरुआती दौर में इस अभियान को पर्यावरण संरक्षण की बड़ी पहल बताते हुए प्रचारित किया गया, लेकिन जमीनी स्तर पर देखरेख की कमी ने पूरी योजना की पोल खोल दी।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पौधे लगाने के बाद जिम्मेदार विभाग ने उनकी देखभाल की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। गर्मी बढ़ने के साथ पौधों को नियमित पानी की आवश्यकता थी, लेकिन सिंचाई की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की गई। परिणामस्वरूप अधिकांश पौधे कुछ ही महीनों में सूख गए।
ग्रामीणों और राहगीरों का कहना है कि यदि पौधारोपण के साथ रखरखाव की प्रभावी व्यवस्था की जाती तो आज हाईवे के दोनों ओर हरियाली नजर आती, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने केवल पौधे लगाकर औपचारिकता पूरी कर ली।
हाईवे किनारे आज भी ईंटों से बने कई ट्री-गार्ड खड़े दिखाई देते हैं, लेकिन उनके भीतर लगे पौधे सूख चुके हैं। यह दृश्य राहगीरों और स्थानीय नागरिकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि यदि इन पौधों की समय-समय पर निगरानी होती तो लाखों रुपये की लागत व्यर्थ नहीं जाती।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading