24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के निकटवर्ती बांसवाड़ा मार्ग स्थित भीलूड़ा गांव में आयोजित संध्या एवं रात्रि चौपाल में शुक्रवार को केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प में राजस्थान को प्रगति का इंजन बनाना है और इसके लिए सभी को विकास रथ का सहभागी ही नहीं, बल्कि सारथी बनना होगा।
मंत्री शेखावत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा गांव-गांव तक योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा अंतिम पंक्ति में बैठे गरीब और वंचित व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे ग्राम रथ अभियान की सराहना की।
उन्होंने कहा कि ग्राम रथ अभियान जनता से सीधे जुड़ने का प्रयास है। पहले योजनाओं का लाभ सीमित लोगों तक पहुंच पाता था, लेकिन अब केंद्र और राज्य सरकार गरीब, किसान, महिला और युवाओं के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है।
उन्होंने खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत चलाए गए “गिव अप अभियान” की भी सराहना करते हुए कहा कि इससे पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
शेखावत ने कहा कि हर घर तक जल पहुंचाना सरकार का संकल्प है। हर घर नल जल योजना के माध्यम से देश में बड़ी संख्या में लोगों तक पानी पहुंचाया गया है। उन्होंने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की बात भी कही।
कार्यक्रम में उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि धरती हमारी मां है और उसका संरक्षण करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से जमीन की उर्वरता कम होती है, जबकि प्राकृतिक खेती से उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ती है और लागत कम होती है।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री शेखावत ने देर रात तक ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
इस अवसर पर पूर्व उपप्रधान नरेंद्र पंड्या ने भीलूड़ा गांव की मूलभूत समस्याओं और आवश्यकताओं से अवगत कराया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर देशलदान, पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार, विधायक शंकरलाल डेचा, पूर्व सांसद कनकमल कटारा, पूर्व विधायक अनीता कटारा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading