24 News Update उदयपुर। प्रवासी माहेश्वरी समाज, उदयपुर द्वारा मंगलवार को अमरखजी महादेव मंदिर में प्रथम वंशोत्पत्ति दिवस महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। महेश नवमी के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में भगवान शिव का सवा मन आम और सवा मन केले से भव्य श्रृंगार कर महाअभिषेक किया गया। समाज अध्यक्ष मधुसूदन झंवर ने बताया कि महेश नवमी पर पहली बार इस प्रकार का आम महोत्सव और महाअभिषेक आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान भगवान शिव को आम और केले का विशेष भोग अर्पित किया गया तथा धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।सचिव अतुल माहेश्वरी ने बताया कि वंशोत्पत्ति दिवस महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रमों का समापन 28 जून को आभा फार्म हाउस में आयोजित स्नेहभोज के साथ होगा। उन्होंने बताया कि समाज के सदस्यों को एक मंच पर लाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है।उपाध्यक्ष विनोद रान्दड़ ने बताया कि शिव महाअभिषेक में रवि माहेश्वरी, सचिन डाढ़, दामोदर सारड़ा, राधेश्याम काबरा, प्रशांत न्याती, नरेश लोहिया और नारायण सारड़ा सहित सौ से अधिक समाजजनों ने भाग लेकर अभिषेक किया।समाज के संरक्षक बसंत काबरा ने बताया कि कार्यक्रम में डॉ. अजित मालानी ने भी सवा मन आम का प्रसाद भगवान को अर्पित किया, जिसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा और समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मेवाड़ ने सदा धर्म और संस्कृति की रक्षा की, विकसित भारत निर्माण में ब्राह्मण समाज अग्रणी भूमिका निभाए : डॉ. अरुण चतुर्वेदी राजस्थान स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में द लीजेंड शूटिंग रेंज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, ओपन इंडिया प्री-नेशनल के लिए हुए चयनित