24 News Update उदयपुर। सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई के तय समय पर अधिकारियों की अनुपस्थिति और आम जनता को होने वाली परेशानियों को लेकर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत संगठन की ओर से बुधवार को संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी को ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन को मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव तक भी प्रेषित किया गया है।ग्राहक पंचायत संगठन ने ज्ञापन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों और शहरों से आने वाले लोग जिला एवं तहसील कार्यालयों में निर्धारित जनसुनवाई समय (अधिकांशतः दोपहर 3 से 4 बजे) पर पहुंचते हैं, लेकिन उस समय अधिकारी अक्सर कार्यालय में मौजूद नहीं होते। जो अधिकारी उपलब्ध भी रहते हैं, वे कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त होने के कारण जनता को लंबे समय तक इंतजार कराते हैं। इससे आमजन का समय व्यर्थ होता है और राज्य सरकार द्वारा तय जनसुनवाई समय का उद्देश्य पूरा नहीं हो पाता।संगठन ने मांग की है कि राज्य सरकार एक स्पष्ट परिपत्र आदेश जारी कर सभी जिलों और तहसीलों के अधिकारियों को निर्धारित समय पर आम जनता से मिलने के लिए पाबंद करे और उस समय अन्य कार्यों को रोका जाए।संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा पहले से जारी आदेशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे आमजन को राहत मिल सके। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल में प्रांत संगठन मंत्री राकेश पालीवाल, जिला अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, नारायण पंचोली, रमेश जोशी और फतेहलाल पारिक शामिल रहे। इस संबंध में जानकारी जिला मंत्री नारायण पंचोली ने दी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर की चित्रांगदा सक्सेना राष्ट्रीय युवा संसद में प्रथम शुद्ध आहार, मिलावट पर वार अभियान के तहत कार्रवाई