24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। सर्व व्यापार मंडल निंबाहेड़ा ( रजी.) द्वारा नगर के विभिन्न सरकारी स्थलों पर सहित दशहरा मैदान मे लगने वाले व्यापार मेंले के खिलाफ उपखंड अधिकारी व नगर परिषद प्रशासक विकास पंचोली को ज्ञापन सौपा गया।सर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष पुष्कर सोनी ने बताया कि नगर में पहले ही भव्य राष्ट्रीय दशहरा मेला लगता है जो निंबाहेड़ा नगर व चित्तोड़ जिले की शान है उसके बाद में अन्य किसी मेलों की आवश्यकता महसूस नहीं होती फिर भी विभिन्न प्रायोजको द्वारा नगर में विभिन्न सरकारी स्थलों पर हर एक दो महीने में जगह बदल बदल कर व्यापार मेंले लगाए जाते हैं जिससे स्थानीय व्यापारियों के व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है व्यापारियों का दुकान किराया व स्टाफ की तनख्वाह भी निकालना मुश्किल हो रहा है नगर के सभी व्यापारी स्थाई दुकाने संचालित कर लगा कर बैठे हैं, सरकार को कुछ दुकानदारों द्वारा जीएसटी भी देते हैं, और नगर में होने वाले सभी सामाजिक धार्मिक कार्यक्रमों में सहयोग भी स्थानीय व्यापारी ही करते हैं, पहले ही ऑनलाइन व्यापार से पूरे नगर का व्यापार आधा हो चुका है और नगर में बार-बार व्यापार मेले संचालित होने से ग्राहकी पहले से कम हो जाती है , ग्राहक इन मेलों की ओर आकर्षित होकर माल की खरीदारी करने से क्योंकि यह लोट का माल और हल्की क्वालिटी का सस्ता और चाइना माल बेचकर ग्राहकों को लुभाते हैं व्यापारियों ने उपखंड अधिकारी को भी बार-बार मेले नहीं लगे उसके लिए निवेदन किया है कि भविष्य में इस प्रकार के किसी भी छोटे व्यापारिक मेलों की स्वीकृति प्रदान नही करे इस बारे में विस्तार पूवर्क वार्ता कर नगर परिषद द्वारा स्वीकृति प्रदान नहीं की जाए इस हेतू आयुक्त नगरपरिषद निम्बाहेड़ा को पाबंद करें । इस अवसर पर सर्व व्यापार मण्डल निम्बाहेड़ा के संरक्षक सुरेश अग्रवाल, कुशाल सिंह बोडाना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बंसीलाल जीवनानी, उपाध्यक्ष अम्मार हुसैन बोहरा, अनिल पगारिया,महामंत्री हर्ष आगार वस्त्र व्यवसाय संघ के अध्यक्ष प्रदीप मारवाड़ी महामंत्री मुकेश बम्ब व्यापार संघ के वरिष्ठ कैलाशचंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष टीकम बाहेती मंत्री सत्यनारायण सोनी, सन्नी माहेश्वरी, प्रकाश दायमा, भंवरलाल माली, भाया सेन व कई अन्य व्यापारीगण उपस्थित रहे, व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल इस संबंध में शीघ्र स्थानीय विधायक श्रीचंद कृपलानी से भी व्यापार मंडल के प्रदाधिकारी अपनी समस्या रखकर वार्ता कर इस प्रकार से मेले नहीं संचालित हो इस बारे में निवेदन किया जाएगा । Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जे.के.सीमेंट की पहल से मांगरोल में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का सफल आयोजन संपन्न! डॉ. हिमानी सोलंकी का एमडी एनेस्थीसिया में चयन, क्षेत्र का नाम किया रोशन