24 News Udpate उदयपुर। घोर तपस्वी केशुलाल महाराज साहब की स्मृति में रविवार को भूपालपुरा स्थित केशवधाम महावीर भवन में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। केशवधाम सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित गुणानुवाद सभा, भक्ति संध्या एवं महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया।संस्थान अध्यक्ष महेश बम्ब ने बताया कि कार्यक्रम में आचार्य रामलाल महाराज साहब की आज्ञानुवर्तिनी साध्वी शासन दीपिका समता श्रीजी महाराज साहब एवं साध्वी प्रसिद्धि श्रीजी महाराज साहब ने अपने प्रवचनों में मानव जीवन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह जीवन पुण्य कर्मों का दुर्लभ फल है। इसका उद्देश्य आत्मकल्याण और मोक्ष की दिशा में अग्रसर होना है।साध्वी मंडल ने कहा कि पंच महाव्रत, अहिंसा, क्षमा, तप, समता और सदाचार जैसे गुणों को जीवन में अपनाकर ही समाज और परिवार को श्रेष्ठ संस्कार दिए जा सकते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से केशुलाल महाराज साहब के तप, त्याग और साधना से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में धर्ममय आचरण अपनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।मीडिया प्रभारी सम्पत बापना ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान भगवान की भव्य महाआरती की गई। प्रसिद्ध लोकगायक जितेंद्र गंधर्व एवं उनकी टीम ने भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे परिसर को आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर कर दिया। सभा में आर.के. जैन, नरेंद्र चौधरी एवं अशोक खुरड़िया ने भी अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम के आयोजन में सुनील बापना, रमेश दोषी, विवेक छाजेड़, प्रवीण बम्ब, अशोक मादरेचा, ललित पगारिया, भोपाल सिंह कोठारी, गौतम भंडारी, दिनेश चंडालिया, संजय सियाल, सीए ललित कोठारी, हिम्मत सिंह रांका एवं अदिति मोदी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सेवाएं दीं। अंत में साध्वी समता श्रीजी महाराज साहब के मंगल पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पैरामेडिकल परीक्षा में नकल की साजिश नाकाम, कॉलेज संचालक, HOD और लेक्चरर समेत चार गिरफ्तार सफलता केवल संयोग नहीं, सही रणनीति, स्पष्ट दृष्टिकोण और निरंतर प्रयासों का परिणाम है : हर्षवर्धन जैन