24 News Update उदयपुर। शहर की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था एमडीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं परीक्षा में उल्लेखनीय परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय के कुल 70 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 13 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर विशेष उपलब्धि दर्ज की।विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, यह परिणाम संस्थान के शैक्षणिक स्तर एवं गुणवत्ता का प्रतिबिंब है। इस वर्ष घोषित परिणामों में दिव्या पाटीदार एवं कैरेव डूंगरवाल ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। अपूर्व जैन ने 97.6 प्रतिशत तथा आरव गौतम ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थानों में स्थान बनाया।इसी प्रकार अंशुल सोनावा एवं शौर्य नागदा ने 95.8 प्रतिशत, आरव भावेश सोनी एवं तनिष भुटानी ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कार्तिकेय मिश्रा, रित्विक नाहर एवं स्नेहा बंसल ने 95.4 प्रतिशत अंक अर्जित किए, जबकि स्वास्ति पंड्या एवं पार्थ रावल ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों के सम्मान में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को मंच पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों एवं शिक्षकों की उपस्थिति रही तथा विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त की गई।इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. शैलेन्द्र सोमानी ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की सतत मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि संस्थान भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation इतिहासकारों ने वडनगर व ईडर की ऐतिहासिक धरोहरों का किया अवलोकन घर से सोने के जेवरात चोरी का मामला दर्ज