24 News update भीलवाड़ा, 1 सितंबर। शहर की आरके कॉलोनी में मंगलवार दोपहर कपड़े के गोदाम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने गोदाम में रखे कपड़े और पैकिंग सामग्री को चपेट में ले लिया। धुएं और आग की ऊंची लपटों को देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।घटना सुभाष नगर थाना क्षेत्र स्थित श्री राम इंटरनेशनल के कपड़ा गोदाम की है। आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। शुरुआती स्तर पर लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें तेजी से बढ़ने के कारण स्थिति बिगड़ती चली गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। गोदाम में बड़ी मात्रा में कपड़े और कार्टन रखे होने के कारण आग बार-बार भड़क रही थी। ज्वलनशील सामग्री के चलते दमकलकर्मियों को आग पर पूरी तरह काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। गोदाम के अंदर तक पानी पहुंचाने में भी परेशानी आ रही थी। इसके बाद आग बुझाने के लिए JCB की मदद ली गई। JCB से दीवार और लोहे की चादर हटाईफायरकर्मियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती गोदाम के भीतर तक पहुंच बनाने की थी। इसके लिए JCB को मौके पर बुलाया गया। मशीन से गोदाम की दीवार और लोहे की चादरों को हटाया गया, जिसके बाद दमकलकर्मियों ने अंदर पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास तेज किया। गोदाम से लगातार निकल रही आग की लपटों और धुएं के कारण आसपास के रिहायशी इलाके में रहने वाले लोग भी चिंतित नजर आए। लोगों को आशंका थी कि यदि आग पर जल्द नियंत्रण नहीं पाया गया तो यह आसपास के मकानों और अन्य प्रतिष्ठानों तक पहुंच सकती है। फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। आग से गोदाम में रखा काफी कपड़ा और पैकिंग सामग्री जलने की सूचना है। नुकसान का वास्तविक आकलन आग पूरी तरह बुझने और गोदाम की जांच के बाद ही सामने आएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 8 साल का मासूम, 5 घंटे बाद सुरक्षित निकला