24 News Update उदयपुर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना माण्डवा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर श्री योगेश गोयल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री गोपाल स्वरूप मेवाड़ा एवं वृत्ताधिकारी वृत्त कोटड़ा श्री डूंगरसिंह चुण्डावत के सुपरविजन में थाना माण्डवा पुलिस ने 7.810 किलोग्राम गांजा परिवहन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।थानाधिकारी माण्डवा श्री निर्मल कुमार मय पुलिस टीम द्वारा 11 फरवरी 2026 को गरा बिकरणी आम रोड पर नाकाबंदी के दौरान गरा की ओर से आ रही स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (आरजे-27 एटी-6230) को रुकवाया गया। जांच के दौरान मोटरसाइकिल पर रखे प्लास्टिक के कट्टे में अवैध सूखा गांजा पाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पंकज राव पिता मदनलाल जी राव, निवासी गोगुन्दा फला, महादेव जी की बावड़ी, गोगुन्दा, जिला उदयपुर बताया।पुलिस ने गांजा व मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में प्रकरण संख्या 14/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।कार्रवाई में थानाधिकारी श्री निर्मल कुमार के साथ श्री हेमेन्द्र (सउनि.), श्री चम्पालाल कानि 680 व श्री युवराज सिंह कानि 1153 (विशेष भूमिका), श्री भरत कानि 744 एवं श्री सुरेन्द्र चालक कानि 2286 शामिल रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation खेरवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 846 ग्राम अफीम डोडा चूरा व सियाज कार जब्त, आरोपी गिरफ्तार शादी की खुशियां मातम में बदलीं, बर्तन धोने के ‘लिक्विड’ को शराब समझकर पिया, 4 की मौत