24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के आसपुर रोड पर माविता के पास स्थित सोमपुरा समाज के महिषासुर मर्दनी वनमाता मंदिर, सितारावाड़ा में मानस मंडल सेवा संस्थान परिवार का स्नेह मिलन समारोह आयोजित हुआ।मानस मंडल सेवा संस्थान सागवाड़ा का लाभ पंचमी के दिन सपरिवार दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम सोमपुरा समाज के महिषासुर मर्दनी वनमाता मंदिर, सितारावाड़ा में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष किशोर भावसार ने की। मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षाविद् देवशंकर सुथार व दामोदरलाल गोगरोत, मार्गदर्शक हेमराज जोशी, तथा मोहन पंचाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंदिर पुजारी मुकेश सेवक ने माताजी का मनोहर श्रृंगार किया। मंडल के सदस्यों ने पूजा-अर्चना के बाद हनुमान चालीसा व महिषासुर मर्दनी स्तोत्र का पाठ किया। महासचिव जितेन्द्र भट्ट ने स्वागत उद्बोधन में मंडल की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।समारोह के अध्यक्ष किशोर भावसार, विशिष्ट अतिथि, उपाध्यक्ष जितेन्द्र सुथार, सचिव जितेन्द्र भट्ट, कोषाध्यक्ष भरत भट्ट एवं संगठन मंत्री जुगलकिशोर सोनी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से सभाध्यक्ष चेतन गोगरोत, सह-संगठन मंत्री राजेंद्र पंचाल और कर्मवीरसिंह राठौड़, व्यवस्था प्रमुख नरेश भट्ट, सह-कोषाध्यक्ष प्रीतम पंचाल, सह-मीडिया प्रभारी सौरभ भट्ट, तथा सह-व्यवस्था प्रमुख धार्मिक पंचाल का निर्विरोध मनोनयन किया। सभा का आयोजन मंडल अध्यक्ष व मार्गदर्शक की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सोमपुरा समाज के अध्यक्ष हरिश्चंद्र सी. सोमपुरा, वनमाता मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र जे. सोमपुरा, समाजसेवी देवशंकर सुथार, दामोदरलाल गोगरोत, कृष्णकांत सोमपुरा, सुदर्शन सोमपुरा, सुभाष सोमपुरा व मनीष सोमपुरा उपस्थित रहे। वनमाता मंदिर समिति की ओर से मानस मंडल के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए अध्यक्ष किशोर भावसार का महिषासुर मर्दनी वनमाता की तस्वीर और ऊपरना ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। विशिष्ट अतिथियों और नई कार्यकारिणी का अभिनंदन नकुल गोगरोत, जगदीश जांगिड़, कमलेश रावल, निलेश भट्ट, विनोद गर्ग और जितेन्द्र कलाल ने किया।महिलाओं ने भजन और गरबा-रास प्रस्तुत किया। अंत में सभी सदस्यों ने माताजी की आरती उतारी। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र सुथार ने किया तथा आभार नरेंद्र सोमपुरा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर ललित मिस्त्री, ओमप्रकाश सुथार, राहुल भगत, प्रकाश सुथार, हेमंत भट्ट, रमेश जोशी, डैनी, दीपक तंबोली, उत्सव सुथार, उमेश कलाल, बालमुकुंद भट्ट, बापूलाल पाटीदार, नितीन पंचाल, जयदीप जोशी सहित अनेक महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डूंगरपुर के जंगल में मिला लेपर्ड का क्षत-विक्षत शव – सिर और चारों पंजे काटे, शिकार की आशंका से क्षेत्र में हड़कंप जिला कानूनगो कार्यकारिणी का विस्तार, मकवाना बने जिला संयुक्त मंत्री