24 News Update जयपुर। राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने सोमवार देर रात प्रदेशभर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 141 राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) अधिकारियों के तबादले कर दिए। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कार्मिक) बीजू जॉर्ज जोसफ की ओर से जारी आदेश में कई उप पुलिस अधीक्षकों (डीएसपी) और सहायक कमांडेंट स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादला सूची के तहत गोपाल चंदेल को बांसवाड़ा में साइबर क्राइम शाखा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उदयपुर संभाग में भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। अशोक कुमार आंजना को यातायात उदयपुर से सिरोही जिले के रेवदर भेजा गया है, जबकि अब्दुल रहमान को जीआरपी से सागवाड़ा (डूंगरपुर) में पदस्थापित किया गया है।इसी प्रकार श्रवणदास संत को 10वीं बटालियन बीकानेर से उदयपुर जिले के वल्लभनगर लगाया गया है। विजय कुमार आर्य को पीटीएस खेरवाड़ा से अजमेर ग्रामीण भेजा गया है, जबकि छवि शर्मा को जोधपुर से स्थानांतरित कर उदयपुर पूर्व का दायित्व सौंपा गया है। बांसवाड़ा साइबर क्राइम में कार्यरत गोविंद सिंह को उदयपुर के गिर्वा क्षेत्र में लगाया गया है।उदयपुर संभाग के आदिवासी अंचल में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। राजीव राहर को ऋषभदेव से सलूंबर भेजा गया है। उनकी जगह अपराध अनुसंधान शाखा से छगन राजपुरोहित को ऋषभदेव का उप पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं सराड़ा क्षेत्र से चांदमल का तबादला मावली किया गया है तथा तपेन्द्र मीणा को एमबीसी खेरवाड़ा में सहायक कमांडेंट पद पर लगाया गया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पुलिस का महा-एक्शन: एक ही दिन में 9,523 वाहनों पर गिरी गाज, हूटर और काली फिल्म पर भारी सख्ती जयपुर के अवैध पटाखा गोदाम में आग, बच्चे समेत 4 की मौत; जिम्मेदारों पर उठे सवाल