24 News Update ऋषभदेव. ऋषभदेव थाना पुलिस ने चोरी के मामले में फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को गुजरात के हिम्मतनगर से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सोने की चेन बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार 27 जनवरी 2026 को परिवादी पंकज कुमार पिता शंकरलाल निवासी ऋषभदेव ने रिपोर्ट दी कि पगलयाजी रोड स्थित उसकी दुकान पर दोपहर के समय एक मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति गुलक खरीदने के बहाने आए थे। परिवादी द्वारा उन्हें गुलक दिखाए जाने के दौरान एक व्यक्ति ने उसके गले से करीब सवा दो तोला वजन की सोने की चेन छीन ली तथा तीनों मौके से फरार हो गए। रिपोर्ट पर ऋषभदेव थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा रजत बिश्नोई एवं वृत्ताधिकारी ऋषभदेव अर्जुन सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी ऋषभदेव हेमन्त अहारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों, मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस को सफलता तब मिली जब टीम ने मामले में आरोपी एवं पांच हजार रुपये के इनामी भूपेन्द्र उर्फ पप्पू पिता काउड़ा, निवासी बिजुड़ा शीशोद, थाना बिछीवाड़ा, जिला डूंगरपुर को गुजरात के हिम्मतनगर से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की सोने की चेन बरामद की गई।गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस द्वारा मामले में आगे अनुसंधान एवं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।गिरफ्तार आरोपी ::भूपेन्द्र उर्फ पप्पू पिता काउड़ा, निवासी बिजुड़ा शीशोद, थाना बिछीवाड़ा, जिला डूंगरपुरपुलिस टीम ::हेमन्त अहारी, थानाधिकारी ऋषभदेवजोरावरसिंह, सहायक उप निरीक्षकमहावीरसिंह, सहायक उप निरीक्षकअनुज सिंह, कांस्टेबलनरेन्द्र सिंह, कांस्टेबलदिनेश पटेल, कांस्टेबल Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शिक्षक सम्मान समारोह: उदयपुर में सीबीएसई के तहत उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित सामूहिक उद्यापन के साथ वरिष्ठजनों का होगा सम्मान