24 News Update उदयपुर, 3 सितंबर। श्री सेन वरिष्ठ नागरिक मंडल उदयपुर की कार्यकारिणी बैठक गायरियावास स्थित मंडल कार्यालय में संस्थापक संरक्षक राजेंद्र सेन की उपस्थिति में हुई। बैठक में मंडल परिवार और समाज के इच्छुक सदस्यों के लिए विभिन्न अवसरों पर सामूहिक उद्यापन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही मंडल का वार्षिक समारोह भी आयोजित किया जाएगा।
संस्थापक संरक्षक राजेंद्र सेन ने बताया कि सदस्यों की भावना के अनुरूप 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी, 10 अक्टूबर को अणबोली, 29 अक्टूबर को करवा चौथ तथा 20 नवंबर को एकादशी उद्यापन सामूहिक रूप से किए जाएंगे। मंडल परिवार एवं सेन समाज के इच्छुक सदस्य इन आयोजनों में सहभागी बन सकते हैं। मंडल का उद्देश्य समाज में सामूहिक रूप से उद्यापन की परंपरा को बढ़ावा देकर आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करना है।
सामूहिक उद्यापन में शामिल होने के इच्छुक सदस्य 17 सितंबर 2026 तक अपना पंजीयन करा सकते हैं। इसके लिए राजेंद्र सेन, संस्थापक संरक्षक 9414308203, अशोक सांखला, अध्यक्ष 9828266890, कैलाश चंद्र बारबर, महामंत्री 9783472267, माधव लाल सेन, कोषाध्यक्ष 6375291793, श्रीमती विमला सेन, नर्बदा सेन, गीता सेन एवं उमा सेन से दूरभाष अथवा व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया जा सकता है। उद्यापन की राशि और अन्य जानकारी व्यक्तिगत संपर्क पर उपलब्ध कराई जाएगी।मंडल की ओर से 8 सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नृत्य एवं भजन-कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं मंडल सदस्यों के लिए 21 सितंबर, सोमवार को एक दिवसीय पिकनिक का आयोजन भी किया जाएगा। सेन समाज के ऐसे सदस्य जिनकी आयु 75 वर्ष या इससे अधिक हो चुकी है, उनके नाम आधार कार्ड की प्रति सहित मंडल के पदाधिकारियों अथवा कार्यकारिणी सदस्यों तक 20 सितंबर 2026 तक पहुंचाने का आग्रह किया गया है। ऐसे वरिष्ठजनों का श्री सेन वरिष्ठ नागरिक मंडल उदयपुर की ओर से अभिनंदन पत्र, पगड़ी, शॉल, ऊपरना आदि प्रदान कर सम्मान किया जाएगा। सम्मान समारोह की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

बैठक में संस्थापक संरक्षक राजेंद्र सेन, अध्यक्ष अशोक सांखला, महामंत्री कैलाश चंद्र बारबर, चंद्र प्रकाश सेन, ललित सेन, किशन हंसवाल, महेश चंद्र सेन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading