• दिल्ली में डिलीवरी के बाद पुष्कर आ रहे थे तस्कर; रातभर पीछा कर घूघरा घाटी के पास दबोचा

24 News Update जयपुर 12 मई। राजस्थान एटीएस ने नशे के सौदागरों के विरुद्ध एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई को अंजाम देते हुए नेपाल के दो कुख्यात तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 2 किलो 65 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाली चरस बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एटीएस, एजीटीएफ और एएनटीएफ श्री दिनेश एम.एन. के निर्देशन और आईजी राजेश सिंह के मार्गदर्शन, डीआईजी श्री योगेश यादव के सुपरविजन एवं एसपी श्री ज्ञान चंद्र यादव के नेतृत्व में गठित टीम की सोशल मीडिया प्रभारी पुलिस निरीक्षक निशा चांवरिया और अजमेर यूनिट के एएसआई मोहम्मद रफीक और उनकी टीम के कांस्टेबल अब्दुल मजीद व राजेंद्र को इनपुट मिला था कि अंतरराष्ट्रीय तस्कर नेपाल से चरस की बड़ी खेप लेकर पुष्कर में सप्लाई करने आ रहे हैं।

रातभर तकनीकी निगरानी और पीछा
सोशल मीडिया शाखा प्रभारी निशा चॉवरिया और अजमेर एटीएस के एएसआई मोहम्मद रफीक की टीम ने संदिग्धों पर तकनीकी निगरानी रखी और रातभर उनका पीछा किया। तस्करों की लोकेशन ट्रैक करते हुए एटीएस ने अजमेर जिला पुलिस के साथ समन्वय स्थापित किया। जैसे ही तस्कर डिलीवरी देने के लिए घूघरा घाटी में एमडीएस यूनिवर्सिटी के पास पहुंचे, पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें धर दबोचा।

नेपाल से दिल्ली और फिर राजस्थान तक फैला नेटवर्क
पकड़े गए तस्करों की पहचान खेमकुमार पुत्र भीरु सारू (40) निवासी मंगलापुर जिला रूपनदेही, नेपाल और अजय राना पुत्र मेहमान (32) निवासी जिला पाल्पा, नेपाल के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे यह माल नेपाल से लेकर आए थे। उन्होंने पहले दिल्ली में एक खेप डिलीवर की और फिर बाकी माल पुष्कर में सप्लाई करने आए थे। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पूर्व में भी महाराष्ट्र और देश के अन्य राज्यों में चरस की सप्लाई कर चुके हैं।

पुलिस टीम और कानूनी कार्यवाही
अजमेर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में सिविल लाइन्स थानाधिकारी शम्बू सिंह द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस पूरी कार्यवाही में एटीएस अजमेर यूनिट के अब्दुल मजिद कांस्टेबल 131 और राजेन्द्र कुमार कांस्टेबल 70 की विशेष सराहनीय भूमिका रही।
कार्रवाई में एटीएस यूनिट अजमेर से पुलिस निरीक्षक निशा चावरिया, सहायक उपनिरीक्षक मो. रफीक, सहायक उपनिरीक्षक हनुमान सिंह, कांस्टेबल अब्दुल मजिद, हैड कांस्टेबल जगदीश राम, कांस्टेबल हनुमान सिंह, राजेन्द्र कुमार, अभिषेक चारण, नानू सिंह, चालक कांस्टेबल सुदेश कुमार,राकेश कुमार, विकम एवं दुर्गेश शामिल रहे। वहीं थाना सिविल लाइंस अजमेर से पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी शम्भू सिंह, उपनिरीक्षक गिरीराज कुमार, हैड कांस्टेबल जगदीश कुमार, कांस्टेबल सौदान, रामावतार, आरटी कांस्टेबल पुष्पेन्द्र, अजीज एवं चालक कांस्टेबल रमेश चन्द ने कार्रवाई में भाग लिया।

एटीएस की हेल्पलाइन
एटीएस ने अपील की है कि अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की जानकारी हेल्पलाइन नंबर 0141-2610949 या व्हाट्सएप नंबर 90019-99070 पर दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा और उसे उचित पुरस्कार दिया जाएगा।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading